कर्ज के बोझ तले दबे राजपाल यादव के सपोर्ट में आए गुरमीत चौधरी, कहा- उन्होंने सालों तक हमें हंसाया अब हमारी बारी है

Wednesday, Feb 11, 2026-01:42 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ने हाल ही में चेक बाउंस से जुड़े एक मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर किया है। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से कई लोग उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं। मुश्किल समय में राजपाल यादव को सहयोग देने के लिए कई कलाकार और नेताओं ने आर्थिक और पेशेवर मदद की घोषणा की है।

गुरमीत चौधरी ने जताई चिंता

फिल्म और टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी ने हाल ही में कर्ज के बोझ तले दबे राजपाल का सपोर्ट करते हुए अपने पोस्ट में लिखा- 'ये देखकर दिल टूट जाता है, जब राजपाल यादव जैसे सीनियर और टैलेंटेड आर्टिस्ट इतने दर्दभरे फेज से गुजरते हैं। उन्होंने हमें बहुत हंसाया है और कई न भूलने वाले पल दिए हैं। आज उन्हें हमारी जरुरत है।

PunjabKesari

 

उन्होंने आगे लिखा- एक्टर और इंसान होने के नाते मैं जो भी कर सकता हूं उनकी मदद करूंगा। मैं सभी प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री के मेंबर्स से रिक्वेस्ट करता हूं वो भी मदद को आगे आएं और इसका हल ढूंढ़े। हमारी इंडस्ट्री एक फैमिली है। परिवार अपनों को अकेला नहीं छोड़ती है। उन्होंने हमें सालों हंसाया अब हमारी बारी है। वो केयर, सम्मान और सपोर्ट डिजर्व करते हैं। सोनू सूद भाई वो पहले शख्स होते हैं जो लोगों को साथ लाते हैं।'

सोनू सूद ने बढ़ाया मदद का हाथ

सबसे पहले एक्टर सोनू सूद ने सोशल मीडिया के जरिए राजपाल यादव के समर्थन में अपनी बात रखी। उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए राजपाल की प्रतिभा और योगदान की सराहना की। सोनू ने लिखा कि राजपाल यादव एक बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं, जिन्होंने सालों तक अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हंसाया है और कई यादगार किरदार निभाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने घोषणा की कि राजपाल यादव उनकी अगली फिल्म का हिस्सा होंगे। 


राजनीतिक जगत से भी मिला समर्थन

फिल्मी सितारों के अलावा कुछ राजनीतिक हस्तियां भी राजपाल यादव के समर्थन में आगे आई हैं। जन शक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने घोषणा की कि वह इस कठिन समय में राजपाल यादव के परिवार की मदद के लिए 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देंगे।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News