बेटे के जन्म के बाद पहली बार आउटिंग करने निकलीं हैली बीबर, लैदर जैकेट और डेनिम जींस में हसीना का दिखा स्टाइलिश लुक
Saturday, Dec 07, 2024-05:36 PM (IST)

लंदन: पाॅप सिंगर जस्टिन बीबर और उनकी पत्नी हैली बीबर हाॅलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक हैं। कपल शादी के 6 साल बाद इसी साल पेरेंट्स बना। 24 अगस्त को उनके घर पहले बच्चे की किलकारी गूंजी। हैलीने प्यारे से बेबी बाॅय को जन्म दिया जिसका नाम जैक ब्लूज बीबर रखा है।
वहीं अब हेली को बेबी के जन्म के बाद पहली बार स्पाॅट किया।हैली बीबर ने अपनी रेड कार्पेट वापसी से पहले शुक्रवार रात को एक दोस्त के साथ गर्ल्स डिनर का आनंद लिया। अपनी नाइट आउट के लिए, हैली ने ब्लैक लैदर जैकेट और डेनिम पेयर की थी जिसमें वह स्टाइलिश लग रही थीं।
ओपन हेयर्स,मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक हेली के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। इसके साथ ही हेली ने शेड्स से लुक को कंप्लीट किया। हेली स्टाइलिश अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।