श्रुति से लेकर काजल एक फिल्म से कमाती है इतना, जानें बाकी एक्ट्रैसेस की कमाई
Sunday, Apr 09, 2017-03:06 PM (IST)

मुंबईः फिल्म 'बाहुबली : द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल को रिलीज हो रही है। फिल्म में अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया अहम रोल में हैं। अनुष्का इस वक्त एक फिल्म के लिए करीब 4 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वहीं तमन्ना को एक फिल्म के करीब 1 करोड़ रुपए मिलते हैं। आज हम आपको एेसे ही एक्ट्रैसेस की कमाई बताते है।
1. 'स्पेशल 26' और 'सिंघम' जैसी हिंदी फिल्मों में काम कर चुकीं काजल हर फिल्म के लिए 2 Cr रुपए चार्ज करती हैं।
2. समांथा रुथ अपनी हर फिल्म के लिए करीब 2 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। वो अब तक थेरी, ईगा, अनजान, कथ्थी और थंगा मगन जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
3. बॉलीवुड के साथ-साथ श्रुति साउथ में भी काफी एक्टिव हैं। वो अपनी हर फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
4. साल 2003 में मलयालम फिल्म ‘मनसिनक्कारे’ से करियर की शुरुआत करने वाली नयनतारा का असली नाम डायना मरियम कुरियन हैं। वह हर फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
5. अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं तृषा कृष्णन अपनी हर फिल्म के लिए 1Cr रुपए चार्ज करती हैं।
6. रकुल प्रीत ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने एक्टिंग डेब्यू 2009 में आई कन्नड़ फिल्म 'गिल्ली' से किया था। वह हर फिल्म के लिए करीब 1 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।
7. तमन्ना बॉलीवुड में कोई खास सक्सेस हासिल नहीं कर पाईं, लेकिन साउथ में वो एक जाना-पहचाना नाम हैं। अपनी हर फिल्म के लिए तमन्ना करीब 90 लाख रुपए चार्ज करती हैं।
8. नित्या मेनन एक्ट्रैस होने के साथ ही साथ प्लेबैक सिंगर भी हैं। वह एक फिल्म के 90 लाख चार्ज करती है।
9. 10 साल की उम्र में शो 'शाकालाका बूम-बूम' से छोटे परदे पर एंट्री करने वाली एक्ट्रैस हंसिका मोटवानी एक फिल्म का 80 लाख रुपए चार्ज करती हैं।