कर हर मैदान फतेह: हिना खान की आखिरी कीमोथेरेपी, ब्रेस्ट कैंसर से झूम रही एक्ट्रेस की आंखों पर बची सिर्फ एक पलक

Monday, Oct 14, 2024-08:42 AM (IST)

मुंबई: टीवी की 'अक्षरा बहू' यानि एक्ट्रेस हिना खान पर फिल्म संजू का गाना कर हर मैदान फतेह पूरी तरह फिट बैठ रहा है। हिना इस समय  जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर हौ और अब तक उनकी पांच कीमोथेरेपी हो चुकी है इसका असर भी दिखने लगा है। हिना ने हाल ही में एक फोटो शेयर की जिसे देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे और दुआ करेंगे कि ऐसी बीमारी किसी दुश्मन को भी ना हो।

PunjabKesari

हिना ने इंस्टा पर अपनी आंखों की तस्वीर शेयर की है। कीमोथेरेपी के कारण उनकी सुंदर, लंबी पलकें झड़ चुकी हैं। अब एक आखिरी लैश बची हुई है। इतना ही नहीं उनकी आइब्रो के बाल भी झड़ चुके हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)


इसके साथ हिना ने लिखा-'जानना चाहते हैं कि इस समय मेरी प्रेरणा का सोर्स क्या है? एक समय था, जब मेरी सुंदर पलकें मेरी आंखों की शोभा बढ़ाती थीं। ये जेनेटिकली बहुत लंबी और सुंदर लैशेस थीं। ये बहादुर... अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक ने मेरे साथ सबकुछ सहन किया है, लड़ा है। मेरी कीमो के आखिरी सेशन में ये अकेली पलक मेरी प्रेरणा है। हम इस मुश्किल समय को भी पार कर लेंगे।' हिना ने बताया कि उन्होंने एक दशक से नकली पलकें नहीं पहनी हैं। लेकिन अब अपने शूट के लिए वो इसे पहनती हैं। वो लिखती हैं- 'कोई नहीं, सब ठीक हो जाना है।'

PunjabKesari


गौरतलब है कि हिना खान भले की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का सामना कर रही हैं, लेकिन फिर भी वो अपने काम पर फोकस किए हुए हैं। हिना को अक्सर शूट करते हुए देखा जाता है। बीमारी में भी हिना इस तरह से काम कर रही है, जो अपने आपमें बड़ी बात है।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News