ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन को आई ऋषि कपूर की याद, तस्वीरें शेयर कर लिखा ''मिस यू भैया''

Monday, Nov 09, 2020-02:33 PM (IST)

मुंबई. साल 2020 किसी के लिए अच्छा नही रहा। इस साल में हमने कई स्टार्स को खो दिया। इसी साल हमने एक्टर ऋषि कपूर को भी खो दिया। ऋषि कपूर भले ही इस दुनिया से चले गए हैं। लेकिन उनकी यादें हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में जिंदा हैं। एक्टर का परिवार, दोस्त और फैंस सोशल मीडिया पर उनकी याद में तस्वीरें शेयर करते ही रहते हैं। हाल ही में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने एक्टर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जो वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
पहली तस्वीर में ऋषि कपूर और राकेश रोशन आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पिंकी रोशन ने लिखा-'' फ्रेंड्स एट वर्क #we मिस यू भैया" नीतू और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने प्यारा सा कमेंट भी किया और दिल वाला इमोजी भी बनाया।

PunjabKesari

दूसरी तस्वीर में एक पुरानी फिल्म के सेट की है। तस्वीर में ऋषि कपूर, राकेश रोशन और नीतू कपूर साथ में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए पिंकी ने लिखा-''मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस में तो नहीं हूं लेकिन ये दोस्ती हमेशा के लिए है" नीतू ने इस पर कमेंट कर लिखा-'' खूबसूरत यादें'' फैंस भी इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें 30 अप्रैल 2020 को ऋषि कपूर का निधन हो गया था। वे काफी समय से कैंसर जैसी बीमारी से जूझ रहे थे और उनका न्यूयॉर्क से इलाज चल रहा था।


Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News