शूटिंग के दौरान इलियाना के हाथ पर आई चोट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Tuesday, Nov 10, 2020-12:04 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज सोशल मीडिया की दुनिया पर काफी एक्टिव रहती है और खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो पोस्ट्स शेयर कीं और अपनी चोटिल हथेली को फैंस को दिखाया।  

PunjabKesari

 

इलियाना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली GIF फोटो, जिसमें लड़की को चलते हुए देखा जाता है और फिर वो किसी चीज में टकराकर नीचे गिरती है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा: "रोमांटिक कॉमेडी की शूटिंग के दौरान कौन चोटिल हो रहा है?"

PunjabKesari


इसके बाद एक्ट्रेस ने एक और तस्वीर शेयर की, जिसमें उनकी हाथ पर चोट लगी हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ इलियाना ने लिखा "मैं करती हूं .. पी.एस. मैं ठीक हूं।" 

PunjabKesari


वर्कफ्रंट पर, इलियाना जल्द ही  रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अनफेयर एंड लवली में नजर आएंगी। इस फिल्म में एक्ट्रेस रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। 


 


suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News