दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत, खुशी से झूमी कंगना रनौत ने किया पीएम मोदी का गुणगान

Monday, May 26, 2025-11:09 AM (IST)

मुंबई. भारत आधिकारिक तौर पर जापान को पीछे छोड़कर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। नीति आयोग के CEO बी वी आर सुब्रह्मण्यम ने 24 मई को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। ऐसे में देश की इस उपलब्धि पर भारतवासी बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच कंगना ने भारत की इस अचीवमेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की है।

हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पीएम मोदी की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उन्हीं की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता से संभव हो पाई है।

PunjabKesari
  
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह माथे पर तिलक लगवाते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, “अविश्वसनीय! ऐसा सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी ही कर सकते हैं। भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दर्जा हासिल कर लिया है। भारत अब 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। नीति आयोग के सीईओ के अनुसार, आने वाले ढाई वर्षों में भारत जर्मनी को भी पछाड़ते हुए दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”


वहीं, कंगना के काम की बात करें तो एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News