लाइव शो में एक्ट्रैस से पूछा गया सेक्शुअल सवाल, ऐसे दिया ये जवाब
Saturday, Nov 12, 2016-11:35 AM (IST)

मुंबई: तेलुगु एक्ट्रैस श्रव्या रेड्डी का एक वीडियो मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक शख्स पर भड़ास निकालती नजर आ रही हैं। वीडियो के मुताबिक, एक लाइव शो के दौरान किसी ने श्रव्या से उनके ब्रेस्ट का साइज पूछ लिया। इसी को लेकर वे भड़क गईं और उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा, "जाकर अपनी मां से पूछो यही सवाल।" श्रव्या का यह शो पीएम मोदी के 500 और 1000 के नोट को बैन करने के फैसले को लेकर था।
लाइव शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोट बैन किए जाने पर लोगों के डाउट क्लियर कर रही थीं। इसी बीच एक शख्स ने उनसे पूछा कि उनका साइज क्या है? सवाल सुनकर भड़कीं श्रव्या ने कहा, "साइज, क्या आप लोग पागल हैं। मैं यहां एक जरूरी मुद्दे पर बात कर रही हूं और आप लोग मेरी बॉडी को देख रहे हो। आप जैसे लोगों की वजह से देश गर्त में जा रहा है। मैं मानती हूं कि मैं वल्गर भाषा का इस्तेमाल करती हूं। लेकिन आप लोग क्या कमेंट कर रहे हो। मैं अपनी बॉडी शो नहीं कर रही हूं। मैं यह नहीं कह रही कि मेरे बू** का, मेरे स्ट्रक्चर का दाम लगाओ। सिर्फ जानकारी लो। मेरे बू** का दाम मत लगाओ।"
"हां मेरे पास बू** हैं। आपको क्या प्रॉब्लम हैं। हर किसी के पास होते हैं। आपकी मां के पास नहीं हैं? सिर्फ जानकारी लो। जो लोग मेरे बू** पर कमेंट कर रहे हैं, मैं उन्हें पहले ही अपने पेज पर रिप्लाई कर चुकी हूं। हर लड़की के पास बू** होते हैं। मैं फिलहाल इस बारे में बात नहीं कर रही हूं। आप जैसे लोगों के कारण ही मैं इरिटेट हो जाती हूं। आप वह जानकारी लो, जो मैं दे रही हूं।"