बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं श्रद्धा कपूर! मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे ने कही ये बात

Saturday, Aug 28, 2021-12:28 PM (IST)

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कई महीनों से टकलें लगाई जा रही थीं कि श्रद्धा अपने सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ से शादी करने जा रही हैं।  हालांकि, तब श्रद्धा ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। लेकिन अब एक बार फिर दोनों की शादी की चर्चाएं जोरों पर हैं।

PunjabKesari

हाल ही में श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे और उनके बेटे यानि एक्ट्रेस और रोहन से शादी की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा श्रद्धा के कजिन भाई प्रियांक शर्मा ने भी इन बातों पर चुप्पी तोड़ी। 

PunjabKesari

एक इंटरव्यू में जब प्रियांक शर्मा से श्रद्धा कपूर और उनके बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ की शादी के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा-'मैं नो कमेंट कहने जा रहा हूं, मैं क्या बोलूं लेकिन हां अगर आप इसे आगे देखते हुए कहते हैं तो जाहिर है। शादियों का इंतजार करना अच्छा होता है। क्यों नहीं।'

 

PunjabKesari

मौसी ने की ये बात

वहीं श्रद्धा कपूर की मौसी पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं- 'क्या बात है। ये बहुत ही अजीब सवाल है।अगर वैसा होगा तो आपको खबर मिल जाएगी।' इससे पहले रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने बताया था कि रोहन और श्रद्धा कॉलेज के दिनों से फ्रेंड हैं। इसके अलावा जुहू में भी उनके कई कॉमन फ्रेंड हैं।वे दोनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बहुत अच्छा कर रहे हैं. इसलिए वे शादी को लेकर जो भी फैसला लेंगे, परिवार उसमें उनका साथ देगा क्योंकि वह जो भी फैसला लेंगे, सही होगा।

PunjabKesari

बता दें 2019 में, श्रद्धा ने एक मैगजीन फोटोशूट किया था, जिसके लिए उन्होंने रोहन के साथ काम किया था। उस समय, श्रद्धा और रोहन दोनों को उनके भाई सिद्धांत कपूर और को-एक्टर वरुण धवन ने खूब चिढ़ाया। तभी से इनका रिलेशनशिप कन्फर्म हो गया।  दोनों को कई बार एक-साथ स्पाॅट किया जाता है। श्रद्धा के भाई प्रियांक शर्मा की शादी में भी रोहन नजर आए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म लव राजन की शूटिंग में बिजी हैं। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News