13 साल की लड़की से हुआ जैकी श्रॉफ को प्यार लेकिन पत्नी की अफेयर की बातें आई थी सामने

Thursday, Feb 01, 2018-12:36 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड में जैकी श्राफ ने लगभग तीन दशक से अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिल में आज भी एक खास मुकाम बना रखा है। जैकी श्रॉफ आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। जैकी श्रॉफ की लव स्टोरी काफी रोमांटिक हैं। आज जन्मदिन के मौके पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

PunjabKesari 
 
आयशा श्रॉफ से प्यार और शादी तक का सफर जैकी के लिए काफी कठ‍िन रहा।  आयशा, जैकी का पहला प्यार नहीं थीं। जैकी को आयशा से जब प्यार हुआ था तो वो सिर्फ 13 साल की थीं। खबरों की मानें तो आयशा को पहली नजर देखने पर ही जैकी को उनसे प्यार हो गया था।

PunjabKesari
लेकिन अड़चन ये थी कि जैकी पहले से एक रिलेशन में थे और उनकी गर्लफ्रेंड स्टडी के लिए अमेरिका गई हुई थी। आयशा ने लैटर लिखकर जैकी की गर्लफ्रेंड को सारी बात बताई। कई साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 1987 में शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं। टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ। 

PunjabKesari

बता दें कि ऐसी खबरें आई थी कि आयशा श्रॉफ एक्टर साहिलृ को डेट कर चुकी हैं।  बताया जाता है कि साहिल और आयशा ने 2009 में एक फिल्म प्रोडक्शन कंपनी शुरू की थी। इसी दौरान दोनों की करीबी दोस्ती और अफेयर की खबरें सामने आने लगीं। जब साहिल और आयशा का आर्थ‍िक लेन-देन को लेकर विवाद सामने आया, तब दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए थे। 

PunjabKesari

साहिल ने दावा किया था कि वो आयशा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। लेकिन अब आयशा उन पैसों को वापस मांग रही हैं। जो उन्होंने साथ छुट्टियां बिताने, अपार्टमेंट के किराए खर्च और डेटिंग व महंगी कारें गिफ्ट करने में खर्च किए थे । खबरों की मानें तो आयशा ने साहिल पर 8 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News