रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना विवाद पर भड़के Javed Jaffrey, बोले- राजनीतिक खेल है

Friday, Feb 21, 2025-04:04 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो विवादों में घिर गया है। शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर एक अश्लील कमेंट किया, जिससे विवाद बढ़ गया। उनके इस बयान के चलते समय रैना और अन्य जजों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। मामला बढ़ने के बाद कई सेलेब्रिटीज ने भी इस पर रिएक्शन दिया है। अब एक्टर और कॉमेडियन जावेद जाफरी ने भी इस पूरे विवाद पर अपनी राय रखी है।

क्या बोले जावेद जाफरी?

एक इंटरव्यू में जावेद जाफरी ने कहा कि असली मुद्दा यह नहीं है कि लोग इस तरह की कॉमेडी सुन रहे हैं, बल्कि इस तरह के मामलों को जबरदस्ती राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई संवेदनशील नहीं होता, लेकिन कुछ लोगों को जबरदस्ती सोचने पर मजबूर किया जाता है।

PunjabKesari

'ये लोगों का मुद्दा नहीं, बल्कि राजनीति का खेल है' जावेद जाफरी ने आगे कहा कि यह मुद्दा आम लोगों से ज्यादा राजनीति से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा, 'लोग इन चीजों को ज्यादा तवज्जो नहीं देते, लेकिन जबरदस्ती इन पर विवाद खड़ा किया जाता है। समाज में कई ऐसी चीजें होती हैं जो सही नहीं होतीं, और मैं उन चीजों से सहमत नहीं हूं।'

'ग़ैर-ज़रूरी मुद्दों पर दिया जा रहा ध्यान' उन्होंने आगे कहा कि, 'आजकल कई गैर-जरूरी चीजों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जबकि असल मुद्दों की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। नाम बदलने से कुछ नहीं होता, असली चीज काम है। नाम नहीं, बल्कि काम ज़्यादा मायने रखता है।'

'शोर मचाने वाले ही दिखते हैं' जावेद जाफरी ने बताया कि, 'अगर 1000 लोग चुप बैठे हैं और सिर्फ 10 लोग शोर मचा रहे हैं, तो उन्हीं 10 लोगों को सुना जाएगा। असली मुद्दों की जगह गैर-ज़रूरी विवादों को तूल दिया जा रहा है।'

PunjabKesari

क्या होगा आगे?

रणवीर इलाहाबादिया ने पहले ही इंस्टाग्राम पर माफी मांग ली है, जबकि समय रैना ने भी सभी विवादित वीडियो अपने चैनल से हटा दिए हैं। हालांकि, FIR दर्ज होने के बाद यह मामला और भी बड़ा हो गया है, और अब देखना होगा कि इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News