अक्षय कुमार और अजय देवगन की पत्नियां करेंगी धमाल, काजोल और ट्विंकल खन्ना जल्द लेकर आ रहीं टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’

Tuesday, Jul 22, 2025-04:29 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन की पत्नियां एक साथ नजर आने वाली हैं। यानि एक्ट्रेस  ट्विंकल खन्ना और एक्ट्रेस काजोल दोनों जल्द ही टॉक शो लेकर आ रही हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो ने अपने अपकमिंग ओरिजिनल टॉक शो 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के प्रोडक्शन की शुरुआत का ऐलान कर दिया है। 

एक प्रेस रिलीज में कहा गया- ‘‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' एक साहसिक, शानदार एवं बेबाक ‘टॉक शो' होगा और इसकी मेजबान इसे विशेष अंदाज में पेश करेंगी।'' 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)


प्राइम वीडियो, इंडिया के निर्देशक निखिल मधोक ने कहा, ‘‘हमें ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। यह अपनी तरह का पहला ‘टॉक शो' है, जिसकी मेजबानी भारतीय मनोरंजन जगत की दो सबसे शानदार हस्तियां करेंगी और यह कार्यक्रम इस शैली को नया आयाम देगा।'' 

बनिजय एशिया की मुख्य विकास अधिकारी मृणालिनी जैन ने कहा, ‘‘मूल रूप से, यह काजोल और ट्विंकल के तेज़-तर्रार व्यक्तित्व की प्रस्तुति होगी—विशिष्ट, निडर और ताज़गी से भरपूर।''


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News