Go Back..You Are Late Kangana...मनाली में कंगना रनौत का विरोध,एक्ट्रेस बोली-''कहीं की क्वीन ऑफ इंग्लैंड या कुछ कर नहीं रही''

Friday, Sep 19, 2025-11:04 AM (IST)

मुंबई: एक्टिंग से राजनीति में कदम रखने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय काफी चर्चा में हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी से लोकसभा चुनाव जीतकर राजनीति में एंट्री लेने वाली कंगना का अब देवभूमि में विरोध हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो कंगना रनौत वापस जाओ के नारे लग रहे हैं। यह विराेध हिमाचल के टूरिस्ट स्पॉट मनाली में हुआ। दरअसल, हाल ही में बीजेपी की सांसद बारिश प्रभावित मनाली के दौरे पर गई थीं, जब वह दौरे पर थीं उसी दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

 

युवकों ने कंगना गो बैक के नारे लगाए। जानकारी में सामने आया है कि यह विरोध स्थानीय नागरिकों द्वारा किया गया। उन्होंने कंगना रनौत को काले झंडे भी दिखाए। इसके साथ उनके खिलाफ नारेबाजी भी की हालांकि कंगना रनौत ने विरोध के बाद भी प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और लोगों से मुलाकात करके नुकसान का जायजा लिया।

 हिमाचल प्रदेश का विश्व प्रसिद्ध मनाली एक बड़ा टूरिस्ट स्पॉट हैं लेकिन इस साल हिमाचल को बारिश के मौसम में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मनाली हिमाचल के कुल्लू जिले में आता है। मनाली बीजेपी की सांसद कंगना रनौत के अपने लोकसभ क्षेत्र का ही हिस्सा है। 

लोगों को कंगना ने सुनाया अपना दुखड़ा

कंगना रनौत ने कहा- "आप हमें ही नोचने आएंगे तो हम कैसे काम करेंगे। शांत हो जाइए पहले तो ये जानिए कि मेरा भी घर यहां पर है मुझ पर क्या बीतती होगी। मेरा भी रेस्टोरेंट यहीं पर है जिसमें कल 50 रुपये का बिजनेस हुआ है। 15 लाख की सैलरी ही है...मेरा भी दर्द तो आप समझिए न मैं भी इंसान ही हूं। मैं भी अकेली लड़की हूं। मुझे आप ऐसे अटैक मत करिए कि कंगना कहीं की क्वीन ऑफ इंग्लैंड है और कुछ कर नहीं रही है। मैं अपना कमाने-खाने वाली खुद हूं। 10 हजार करोड़ से ज्यादा राशि केंद्र से हमें (हिमाचल) दे दी गई। आज हम यहां पर ये जानने के लिए हैं कि क्या काम हुआ है। राज्य सरकार ने कितना काम किया है ये जानने के लिए हम यहां हैं।''

 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News