कंगना रनौत ने कभी इन फेमस एक्टर्स के साथ लड़ाया था इश्क, लेकिन आज भी हैं कुंवारी

Saturday, Mar 22, 2025-06:11 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : कंगना रनौत को बॉलीवुड की बेबाक क्वीन के तौर पर जाना जाता है। वह अपनी एक्टिंग से लंबे समय से इंडस्ट्री में छाई हुई हैं। इसके अलावा, कंगना के अफेयर भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं कंगना के उन अफेयर के बारे में, जो उन्होंने बॉलीवुड के कुछ बड़े स्टार्स के साथ किए थे।

कल है कंगना का 39वां जन्मदिन

कंगना रनौत 23 मार्च को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इस उम्र में वह न केवल बॉलीवुड में बल्कि राजनीति में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। वह मंडी से बीजेपी सांसद भी हैं। लेकिन आज हम उनके अफेयर के बारे में बात कर रहे हैं, जिनमें कई चर्चित नाम शामिल हैं।

PunjabKesari

कंगना के अफेयर लिस्ट के नाम

आदित्य पंचोली

कंगना के अफेयर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आदित्य पंचोली से हुई थी। दोनों का रिश्ता उस वक्त काफी विवादों में घिरा रहा था। यह रिश्ता हालांकि ज्यादा लंबा नहीं चला।

PunjabKesari

अध्यान सुमन

कंगना का अफेयर अभिनेता अध्ययन सुमन के साथ भी रहा था। दोनों का रिश्ता लंबा था, लेकिन ये बहुत ही खराब तरीके से खत्म हुआ। अध्ययन ने कंगना पर काला जादू करने का आरोप भी लगाया था।

PunjabKesari

अजय देवगन

कंगना के अफेयर की लिस्ट में अजय देवगन का नाम भी आता है। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और इस दौरान उनकी नजदीकियां बढ़ी थीं। हालांकि, अजय देवगन ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।

PunjabKesari

ऋतिक रोशन

कंगना का नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन के साथ भी जुड़ा है। दोनों का रिश्ता काफी समय तक चला, लेकिन यह भी टूट गया। कंगना और ऋतिक के ब्रेकअप के बाद काफी विवाद हुआ था। दोनों के निजी मेल भी लीक हुए थे और कंगना ने ऋतिक पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

PunjabKesari

वर्कफ्रंट

कंगना रनौत हाल ही में फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। कंगना का यह रोल भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था। कंगना रनौत का निजी जीवन हमेशा चर्चा का विषय रहा है, और उनके अफेयर और रिश्तों ने भी सुर्खियों में जगह बनाई।



 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News