मनाली में परिवार और दोस्तों संग खूब मस्ती कर रही कंगना रनौत, एक्ट्रेस ने शेयर की खुशनुमा पलों की तस्वीरें

Saturday, May 29, 2021-11:00 PM (IST)

मुंबई. एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर एक्टिव स्टार्स में से एक है। कंगना फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में कंगना अपने परिवार और दोस्तों के साथ नजर आ रही है। कंगना ने व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है और लो बन से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। तस्वीरें शेयर करते हुए कंगना ने लिखा- 'कोविड का समय सबसे मुश्किल होता है आइसोलेशन, आज मनाली में रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलकर बहुत अच्छा लगा। कल ग्रैंड मां से मिलने मंडी जाऊंगी।'

PunjabKesari

कंगना परिवार और दोस्तों संग मस्ती करती दिखाई दे रही है। एक्ट्रेस काफी खुश लग रही है। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं। 

PunjabKesari
काम की बात करें तो कंगना बहुत जल्द फिल्म 'थलाइवी' में नजर आने वाली है। ये फिल्म तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर आधारित है।

PunjabKesari

कोरोना के कारण फिल्म की रिलीजिंग टाल दी गई। इसके अलावा कंगना फिल्म धाकड़ और तेजस में भी नजर आएंगी। 

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News