माथे पर तिलक, गले में फूल माला पहन रामेश्वरम मंदिर पहुंची कंगना, ठंडे पानी से किया स्नान

Sunday, Feb 23, 2020-03:23 PM (IST)

मुंबई: एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहती हैं। बयानों के साथ-साथ वह अपनी एक्टिंग से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। कंगना इन दिनों काम से ब्रेक लेकर तमिलनाडु में वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं।

PunjabKesari

इस दौरान की तस्वीरें कंगना की टीम ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिर में नजर आईं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में वह कंगना मंदिर परिसर के अंदर कुएं के पानी से नहाते हुए दिख रही हैं।

PunjabKesari

रामेश्वरम में मंदिर दर्शन के साथ ही कंगना ने स्वर्गीय डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को भी याद किया है। कंगना रामेश्वरम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम के घर भी गईं हैं। कंगना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना जल्द ही जयललिता की बायोपिक फिल्म 'थलावी'में नजर आएंगी। फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है। इसके अलावा कंगना 'धाकड़' में भी नजर आएंगी।   

PunjabKesari

 

PunjabKesari

 


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News