पहले कभी नहीं देखी होंगी आपने कपूर खानदान की ये बहुएं, देखें अनदेखी तस्वीरें

Thursday, Sep 21, 2017-02:08 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री में कपूर खानदान का काफी रुतबा है। कपूर खानदान की चहेती और लाडली बेटी करीना कपूर आज 37 साल की हो गई हैं। वैसे तो कपूर खानदान के बारे में सभी लोग जानते हैं और इनके कई मैंबर्स को देखा भी है। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें कम ही लोगों ने देखा है। इस पैकेज में हम आपको कपूर खानदान की बहुओं की फोटोज और उनके बारें में बताएंगे। 

1. पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी

पृथ्वीराज कपूर, कपूर खानदान के ऐसे पहले शख्स हैं, जिसने एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर ने 1929 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे थे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी।

PunjabKesari

2. राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा

राज कपूर की वाइफ हैं कृष्णा मल्होत्रा। दोनों की शादी 1946 में हुईं थी। दोनों पांच बच्चे हैं रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु। राज कपूर की वाइफ फिल्मों से दूर ही रहीं। वहीं, उनके तीनों बेटों ने एक्टिंग में करियर बनाया। हालांकि, ऋषि कपूर के अलावा दोनों बेटे बॉलीवुड में खास कमाल नहीं कर पाए। उनकी बेटियों को भी फिल्मों में कोई रुचि नहीं थी। 

PunjabKesari

3. शशि कपूर और जैनिफर कैंडल

शशि कपूर और जेनिफर ने 1958 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर। शशि कपूर और जैनिफर ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, इनके बच्चे फिल्मों में नाम नहीं कमा पाए। 

PunjabKesari

4.  शम्मी कपूर गीता बाली और नीला देवी

शम्मी कपूर की वाइफ का नाम है गीता बाली। इनकी शादी 1955 में हुई थी। हालांकि, गीता बाली की मौत के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की थी। शम्मी-गीता के दो बच्चे थे आदित्य राज कपूर और कंचन। आदित्य कुछ फिल्मों में नजर आए, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। वहीं, बेटी कंचन हमेशा फिल्मों से दूर रही। 

PunjabKesari

5. रणधीर कपूर और बबिता

रणधीर कपूर और बबिता ने 1971 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। उनकी दोनों बेटियों ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। हालांकि, रणधीर और बबिता फिल्मों में उतने पॉपुलर नहीं हुए। बता दें कि रणधीर और बबिता अलग हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया है। 

PunjabKesari

6. ऋषि कपूर और नीतू सिंह

ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 1980 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर है। रणबीर तो फिल्मों में एक्टिव है, लेकिन रिद्दीमा ने कभी भी फिल्मों में रुचि नहीं दिखाई। 

PunjabKesari

7. राजीव कपूर और आरती सबरवाल

राजीव कपूर और आरती सबरवाल की शादी 2001 में हुई थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। आरती आर्किटैक हैं। 

PunjabKesari

8. आदित्य राज कपूर और प्रीति

शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति से 1982 में शादी की थी। उनकी शादी उनके आध्यात्मिक गुरु हैदखान बाबा ने करवाई थी। प्रीति लाइमलाइट से एकदम दूर रहती है। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर, तुलसी कपूर हैं। 

PunjabKesari

9. करन कपूर और लोर्ना कपूर

करन कपूर की वाइफ का नाम है लोर्ना। दोनों के दो बच्चे हैं अलिया कपूर और जॉच कपूर। करन-लोर्ना लंदन में रहते हैं और बिजनेस करते हैं। 

PunjabKesari

10. कुणाल कपूर और शीना सिप्पी

कुणाल कपूर की वाइफ का नाम है शीना सिप्पी, जो फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की बेटी है। कुणाल और शीना के दो बच्चे हैं जाहन और सायरा। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News