करण मेहरा के आरोपों पर निशा रावल का रिएक्शन, मुंहबोले भाई रोहित सेठिया संग अफेयर्स पर कही ये बात

Friday, Aug 05, 2022-11:06 AM (IST)

मुंबई: निशा रावल ने बीते साल अपने एक्टर पति  करण मेहरा और और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था जिसके बाद करण को गिरफ्तार भी किया गया था लेकिन कुछ घंटे बाद ही उनको जमानत मिल गई थी। इन सबके बाद से ही निशा और करण ने के बीच तनातनी का माहौल बना हुआ है। फिलहाल यह दोनों बीते 14 महीनों से  तलाक और बेटे काविश की कस्टडी के लिए कोर्ट में लड़ रहे हैं।  करण ने लंबे समय से इस केस पर चुप्पी साधी हुई थी।

PunjabKesari

वहीं वीरवार शाम एक प्रेस काॅन्फ्रेंस के जरिए करण मेहरा ने निशा पर गैर मर्द के साथ एक्स्ट्रा मटेरियल अफेयर के संगीन आरोप लगाए। उन्होंने ताया है कि उनकी वाइफ निशा रावल का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर उससे चल रहा है जो रिश्ते में उनका भाई लगता है।

PunjabKesari

निशा रोहित सेठिया नाम के व्यक्ति के साथ उनके घर में रह रही हैं। अब करण के आरोपों पर निशा ने रिएक्ट किया। उन्होंने इस पर कुछ भी कमेंट करने से मना कर दिया।

PunjabKesari

इंग्लिश वेबसाइट से बात करते हुए निशा ने कहा-'मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती हूं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और मैं उनके हर स्टेटमेंट पर काउंटर नहीं कर सकती हूं। निशा ने अभी तक करण के आरोपों पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेट जारी नहीं किया है।'

PunjabKesari

बता दें कि पिछले साल मई 2021 में निशा रावल ने पति करण के खिलाफ डोमेस्टिक वायलेंस का केस किया था और FIR दर्ज करवाई थी। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का भी इल्जाम लगाया था। हालांकि  करण ने उस समय इन सभी आरोपों को गलत बताया था। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News