Picutures: करण जौहर ने खोला पुरानी यादों का पिटारा, गौरी-शाहरुख का दिखा ऐसा लुक

Monday, Jun 08, 2020-11:02 AM (IST)

मुंबई: फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों सोशल साइट पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपने बच्चों यश और रूही के साथ क्यूट और फनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। लॉकडाउन के दौरान करण जौहर और उनके बच्चों के वीडियोज से फैंस को काफी पसंद आए। वहीं हाल ही में करण ने अपने इंस्टा पर 90 के दशक की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर किए हैं।

PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में उनके साथ उनके माता-पिता हीरू जौहर और यश जौहर, शाहरुख खान, गौरी खान, अक्षय कुमार और उदय चोपड़ा हैं। पहले करण जौहर का वजन काफी बढ़ा हुआ था, जो तस्वीरों में आप देख सकते हैं।

PunjabKesari

एक तस्वीर में उदय चोपड़ा, करण जौहर का हेड मसाज कर रहे हैं, करण के चेहरे के हावभाव देख लग रहा है कि वो काफी रिलैक्स हैं।

PunjabKesari

वहीं दूसरी तस्वीर में वह अक्षय से बातें करते हए हंस रहे हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए करणने कैप्शन में लिखा- 'मेजर थ्रोबैक।' इसके साथ ही उन्होंने सबको टैग किया है।

 

View this post on Instagram

He’s a jewel thief !!!! #lockdownwiththejohars

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

 

करण के काम की बात करें तो मल्टीस्टारर फिल्म 'तख्त' उनकी लिस्ट में शामिल है। फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन की 'ब्रह्मास्त्र' भी रिलीज होनी है। 'ब्रह्मास्त्र' में अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर,आलिया भट्ट और मोनी राॅय हैं।


Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News