बॉयफ्रेंड स्टेबिन संग नूपुर ने की क्रिश्चियन वेडिंग, बहन की शादी में ब्राइड मेड बनी कृति सेनन, वीडियो वायरल
Sunday, Jan 11, 2026-11:24 AM (IST)
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। दोनों ने बीते शनिवार करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में क्रिश्चियन वेडिंग की, जिसके कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन क्लिप्स को देखने के बाद फैंस नूपुर और स्टेबिन को नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं।
Finally its here ✨
— G (@kixtr1KSanon) January 10, 2026
5 years of love and a start to forever 🫶🏻#StebiNupurOnLoop #StebinBen#NupurSanon#KritiSanon pic.twitter.com/WhlvX3UuzJ
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपनी शादी में व्हाइट गाउन पहना और बेहद प्यारी लगीं।
वहीं, उनके पति भी मैचिंग सेट और आंखो पर ब्लैक चश्मा लगाए काफी डेशिंग लगे। इस मौके पर कृति सेनन ग्रीन कलर के गाउन में नजर आईं और काफी इमोशनल दिखीं। कृति ने भी बहन का फर्ज निभाया और नूपुर के लिए ब्राइड मेड बनीं।

वीडियो में नूपुर और स्टेबिन अपनी शादी का केक काटते दिखे और वहां मौजूद लोग तालियां बजाते नजर आए।

शादी के बाद कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया गया। सारे फंक्शन उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में हुए। नूपुर और स्टेबिन की शादी में दिशा पाटनी और मौनी रॉय शामिल थीं। दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में नूपुर की शादी की झलकियां शेयर की हैं। शादी में दोनों अपने हुसन का कहर बरपाती दिखीं।

इसके अलावा कृति सेनन के बॉयफ्रेंड कबीर बहिया ने भी एक फोटो शेयर की, जिसमें वो फिल्ममेकर दिनेश विजान और अमर कौशिक के साथ पोज दे रहे हैं।
नूपुर सेनन के काम की बात करें तो उन्हें एक्टर अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक एल्बम 'फिलहाल' में देखा गया था। यह एल्बम साल 2019 में रिलीज हुआ था। बाद में वह 'फिलहाल 2' में भी नजर आईं। इस म्यूजिक एल्बम में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। इसके अलावा साल 2023 में नूपुर एक वेब सीरीज ‘पॉप कौन’ में नजर आई थीं। साथ ही उन्होंने रवि तेजा की एक साउथ फिल्म ‘टाइगर नाग्श्वेर राव’ में भी काम किया था। अब वह जल्द ही फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी।
