फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का ये चाइल्ड एक्टर अब दिखता है एेसा, देखें तस्वीरें
Sunday, Oct 28, 2018-05:55 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड फिल्म 'कुछ कुछ होता है' को 20 साल पूरे हो गए है। फिल्म के किरदार आज भी लोगों को अच्छी तरह से याद है। फिल्म में नन्हें सिख लड़के का किरदार तो सबको याद होगा।
इस नन्हें सिख का नाम परजान दस्तूर है। परजान अब बड़े हो चुके हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे शाहरुख खान के साथ हैं।
परजान ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके पहले से अभी तक हुए बदलाव को दिखा रहा है। उन्होंने लिखा- ''20 साल बाद मेरे जीवन का सबसे यादगार पल। मेरे सपने को साकार करने के लिए शुक्रिया।''
वीडियो में एक तरफ फिल्म का सीन है जिसमें परजान शाहरुख के साथ हैं। दूसरा सीन किसी समारोह का है, जिसमें परजान और शाहरुख साथ खड़े हैं और शाहरुख इशारे में बता रहे हैं कि परजान अब बड़े हो चुके हैं।