पिता की ''उठाला सेरेमनी'' में नहीं थमे मन्नारा-मिताली के आंसू, करीबियों के गले लग हल्का किया मन

Thursday, Jun 19, 2025-02:00 PM (IST)

मुंबई:  प्रियंका चोपड़ा की कजिन और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता का  रमन राय हांडा का 16 जून, 2025 को निधन हो गया था। 18 जून को मुंबई के ओशिवारा हिंदू संशान भूमि, जोगेश्वरी पश्चिम में उनके पिता का अंतिम संस्कार किया गया। मन्नारा चोपड़ा को पिता के निधन से गहरा सदमा लगा। पिता के अंतिम संस्कार के दौरान एक्ट्रेस को फूट-फूटकर रोते देखा गया था। वहीं आज 19 जून को मन्नारा के पापा का उठाला रखा गया है।

PunjabKesari

 

क्या होती है उठाला सेरेमनी?

सबसे पहले तो ये जान लेते हैं कि उठाला सेरेमनी होती क्या है? दरअसल, ये रस्म पंजाबी लोग करते हैं। इसे पगड़ी की रस्म भी कहा जाता है। जब किसी का निधन होता है, तो उस शख्स की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारे में पाठ रखा जाता है। सभी परिवार वाले, दोस्त और रिश्तेदार उस शख्स की आत्मा की शांति के लिए दुआ करते हैं। पाठ के बाद पगड़ी की रस्म की जाती है, जिसमें घर के पुरुष को पगड़ी पहनाकर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाती है। इसके बाद लंगर रखा जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)

 रमन राय हांडा का उठाला ‘गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, 4 बंगला, अंधेरी पश्चिम, लैंडमार्क: डीएन समारोह मेट्रो स्टेशन के सामने’ हो रही है। परिवार  और सभी दोस्त गुरुद्वारा पहुंच गए हैं। मन्नारा और उनकी बहन का भी एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों बहनें पिता को याद कर रोती दिख रही हैं। दोनों ही करीबियों के गले लग अपने मन को हल्का कर रही हैं।

PunjabKesari

रोते-रोत बेहोश होने लगीं थी मन्नारा चोपड़ा

बता दें कि अपने पिता रमन राय हांडा को अंतिम विदाई देते समय मन्नारा चोपड़ा बेहद इमोशनल हो गईं थी।रो-रोकर एक्ट्रेस का बुरा हाल हो गया जिसके बाद वे बेहोश तक होने लगीं थी। ऐसे में उनके आसपास खड़े लोग उन्हें संभालते दिखे।

PunjabKesari

इसके बाद मन्नारा अपनी बहन मिताली हांडा के गले लगाकर फूट-फूटकर रोई मिताली का भी रो-रोकर बुरा हाल था लेकिन ऐसी हालत में भी वे मन्नारा को गले लगाकर दिलासा देती नजर आईं।


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News