''मुनव्वर को पब्लिक में आकर मुझसे माफी...Kiss वाली बात पर गुस्से में तमतमाईं मन्नारा चोपड़ा,  ''बिग बॉस 17'' के विनर पर खूब भड़कीं एक्ट्रेस

Wednesday, Jan 31, 2024-03:45 PM (IST)

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 17' खत्म हो चुका है। जहां इस सीजन को स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने जीता। वहीं अभिषेक कुमार फर्स्ट रनरअप और मन्नारा चोपड़ा सेकेंड रहीं। शो में मन्नारा चोपड़ा संग मुनव्वर फारूकी की दोस्ती में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए। कभी दोनों ने दोस्ती निभाई तो कभी दुश्मनी। मुनव्वर ने मन्नारा को लेकर एक बात कही थी जिसे सुनने के बाद अब मन्नारा ने अपना रिएक्शन दिया है।  वो इतना गुस्सा हो गई हैं कि मुनव्वर से माफी मांगने तक की बात कह दी है।

PunjabKesari

दरअसल,ग्रैंड फिनाले के कुछ दिन पहले ही मुनव्वर ने अंकिता लोखंडे से ये शॉकिंग दावा किया था। उन्होंने कहा कि दीवाली वाली रात मन्नारा ने उन्हें Kiss किया था। मुनव्वर ने बोला था-'मैं बहुत अनकंफर्टेबल हो गया था, क्योंकि मैं हमेशा एक लाइन मेनटेन करता हूं। ये बात मैं उससे नहीं कहना चाहता क्योंकि ये उसके लिए बहुत अजीब हो जाएगा। हम उस रात सोफे पर बैठे हुए थे। उसने 2-3 बार मेंशन किया कि 'डांस अच्छा था'। उसने पूछा कि 'डांस करते समय मजा आया'। मैंने कहा कि हां, मजा आया।'

PunjabKesari

 

अब एक इंटरव्यू के दौरान जब मन्नारा से Kiss वाले आरोप को लेकर सवाल पूछा गया तो वो शॉक्ड हो गईं। उन्होंने कहा- 'ओह माई गॉड! ये बहुत अजीब बयान है। ऐसी कोई फुटेज नहीं है। मुझे नहीं पता कि उसने ये किस कॉन्टैक्स्ट में कहा है, लेकिन अगर उसने ऐसा कहा है, उसे पब्लिक के सामने मुझसे माफी मांगनी चाहिए।'
 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News