हरिद्वार में बेटों ने पूरे विधि विधान से विर्सजित की मनोज कुमार की अस्थियां, पिता की आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

Sunday, Apr 13, 2025-11:30 AM (IST)

मुंबई. दिग्गज फिल्म एक्टर मनोज कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 4 अप्रैल को लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया था। मुंबई के पवन हंस घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया था और 6 अप्रैल को उनकी प्रेयर मीट आयोजित की गई थी। वहीं, अब हाल ही में परिवार ने दिवंगत मनोज कुमार की अस्थियां हर की पौड़ी, हरिद्वार में प्रवाहित कर दी हैं।  

PunjabKesari

मनोज कुमार के बेटे कुणाल और विशाल गोस्वामी ने अपनी फैमिली के साथ पूरे विधि विधान से उनकी अस्थियां विर्सजित कीं। उन्होंने पंडित की मौजूदगी में मंत्र उच्चारण के साथ ब्रह्म कुंड पर ये काम किया। इसी के साथ उन्होंने मां गंगा से पिताजी की आत्मा की शांति के लिए कामना की।

PunjabKesari


कुणाल गोस्वामी ने इस बारे में बात करते हुए कहा, 'पिताजी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित कर दिया गया है। मां गंगे से हम उनकी आत्मा की शांति की कामना करते हैं।'
 
 PunjabKesari
बता दें, भरत कुमार के नाम से फेमस मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर काफी समय से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती थे। एक्टर ने अपने करियर में उपकार, पूरब और पश्चिम और शहीद जैसी कई देशभक्ति फिल्में बनाईं। अपने काम के लिए उन्होंने कई अवॉर्ड भी हासिल किए थे।


 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News