हिना खान को टक्कर दे रही है ''BB12'' की ये कंटेस्टेंट, घर में लेकर गई इतने नाइट-सूट

Tuesday, Sep 25, 2018-05:32 PM (IST)

मुंबई: रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपने लुक को लेकर काफी सुर्खियों में रही थी। अब सीजन 12 का अयोजन हो चुका है। वहीं इस सीजन में भी हिना की तरह एक कंटेस्टेंट अपनी लुक को लेकर काफी सुर्खियों में है।

 

PunjabKesari

 

वह है सृष्टि रोडे। सृष्टि को बिग बॉस हाउस में अक्सर ट्रेंडी और अलग-अलग वैरायटी के नाइट सूट्स में देखा जाता है। वे घर में रफ एंड टफ लुक में नजर आती हैं।

 

PunjabKesari


हाल ही बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में उनके मंगेतर मनीष नागदेव ने बताया कि एक्ट्रेस कितने नाइट सूट लेकर घर में गई हैं। उन्होंने कहा, ''सृष्टि बिग बॉस हाउस में 40-45 नाइट सूट लेकर गई हैं। वे नाइट सूट के मैचिंग की फुटवियर भी ले गई हैं। सृष्टि एक फैशनिस्टा हैं।

 

PunjabKesari

 

अगर आप उनका सोशल मीडिया अकाउंट चेक करेंगे तो पाएंगे कि उन्हें ट्रेंडी कपड़े बहुत पसंद हैं। सृष्टि को नाइट सूट का भी बेहद शौक है। ये बस ऐसा है कि हिना सृष्टि से पहले घर में गईं। क्यों सृष्टि हिना को कॉपी करेगी? ऐसी तुलना सृष्टि के लिए सही नहीं रहेगी। एक ही हिना हैं और एक ही सृष्टि रोडेे है। इसलिए ऐसी तुलना करने से बचें।''

PunjabKesari

 


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News