दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां का निधन, बेटे नमाशी ने की पुष्टि, कहा- दादी अब हमारे बीच नहीं रहीं
Friday, Jul 07, 2023-04:36 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्टर की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का गुरुवार को निधन हो गया। एक्टर के छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती ने इस बात की पुष्टि की है और बताया कि दादी अब हमारे बीच नहीं रहीं।' इस दुखद खबर के बाद सेलेब्स और फैंस उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
मिथुन चक्रवर्ती की मां शांतिरानी का 6 जुलाई को निधन हो गया। वह काफी समय से उम्र से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थीं और बीते गुरुवार वह इस दुनिया से चल बसीं।
तीन साल पहले हो गया था पिता का निधन
बता दें, इससे पहले मिथुन चक्रवर्ती के पिता बसंत कुमार चक्रवर्ती का अप्रैल 2020 में निधन हो था। उस वक्त लॉकडाउन की वजह से मिथुन अपने पिता के अंतिम वक्त पर उनके साथ नहीं थे।