नागा चैतन्य और समंथा बंधे शादी के बंधन में, देखें Wedding Pics

Saturday, Oct 07, 2017-12:12 PM (IST)

मुंबई: टॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल नागा चैतन्य और समंथा रुथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 7 साल से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहा ये कपल अब जन्मों जन्मांतर के लिए एक हो गया है। गोवा में धूमधाम से दोनों की शादी का फंक्शन हुआ. बता दें, कल दोनों ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की।  आज शाम कैथोलिक रीति रिवाज से वह दोबारा शादी करेंगे।

 

PunjabKesari

इस मौके पर नागा चैतन्य ने कुर्ता पहना है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं . वहीं समंथा ने लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। दुल्हन के लिबास में समंथा बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari

कैथोलिक तौर तरीके से शादी होने के बाद 9 अक्टूबर को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें टॉलीवुड के तमाम सेलेब्र‍िटी शामिल होंगे।

PunjabKesari

इस कपल को आशीर्वाद देने के लिए 150 लोग शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शादी में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

PunjabKesari

 

3 दिन के सेलिब्रेशन के बाद समंथा और नागा चैतन्य अपने फिल्मों से जुड़ा काम खत्म करेंगे। शादी के बाद समंथा की पहली फिल्म राजू गरी गाधी-2 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। वहीं नागा चैतन्य सव्यासांची की शूटिंग शुरू करेंगे। 

PunjabKesari

दोनों की पहली मुलाकात 2009 में फिल्म 'ये माया चेसाव' के सेट पर हुई थी। यह सामंथा की पहली फिल्म थी। इसी दौरान इनके प्‍यार की शरुआत हुई। इसी साल 29 जनवरी को दोनों की सगाई हुई थी।

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News