वेडिंग एनिवर्सरी पर नेहा भसीन ने शादी की तस्वीरें शेयर कर हसीन पलों को किया याद, व्हाइट गाउन में बेहद खूबसूरत दिखीं सिंगर

Sunday, Oct 24, 2021-01:08 PM (IST)

मुंबई. बिग बॉस ओटीटी फेम और सिंगर नेहा भसीन ने 23 अक्तूबर को अपनी शादी की 5वीं सालगिरह सेलिब्रेट की। इस खास मौके पर नेहा ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर उन खूबसूरत पलों को याद किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में नेहा पति समीर उद्दीन के साथ नजर आ रही है। सिंगर ने व्हाइट गाउन पहना हुआ है। मिनिमल मेकअप और लो बन से नेहा ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। बन पर सिंगर ने गाउन से मैचिंग दुपट्टा टिकाया हुआ है। इस लुक में नेहा बेहद खूबसूरत लग रही है।

PunjabKesari

वहीं सिंगर के पति समीर उद्दीन व्हाइट पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। नेहा और समीर केक काटते, एक-दूसरे को गले लगाए हुए और समीर नेहा को रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक साथ काफी खुश लग रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब प्यार दे रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें 23 अक्टूबर 2016 को नेहा भसीन ने समीर उद्दीन से शादी की थी। दोनों की शादी क्रिश्च‍ियन रीति-रिवाज से हुई थी।

PunjabKesari


Content Writer

Parminder Kaur

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News