मांग में पिया के नाम का सिंदूर सजाए निधि झा ने शेयर की शादी के बाद पहली तस्वीर, पत्नी की बाहों में यूं कोजी होते दिखे यश
Thursday, May 05, 2022-11:10 AM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा 2 मई को अपने प्यार यश कुमार संग शादी के बंधन में बंध गई हैं। भोजपुरी स्टार संग जिंदगी की नई शुरुआत करके एक्ट्रेस बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने शादी के बाद पति संग अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं यश ने भी पत्नी की बाहों में कोजी तस्वीर शेयर की है। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
निधि झा ने शादी के बाद पति संग तस्वीर शेयर कर कैप्शन में लिखा- 'नये जीवन की शुरूवात. मैं और मेरे पतिदेव.'
इस तस्वीर में एक्ट्रेस येलो कलर की साड़ी के साथ रेड दुपट्टा लिए नजर आ रही हैं। उन्होंने गले में मंगलसूत्र और मांग में काफी सिंदूर भरा हुआ है। हालांकि, फेस पर कोई मेकअप नहीं किया। इस दौरान यश भी अपनी पत्नी के कंधे पर हाथ रख पोज दे रहे हैं।
वहीं यश ने भी शादी के बाद की एक तस्वीर शेयर कर लिखा- 'अपनी धर्मपत्नी निधी मिश्रा के साथ शादी के बाद पहली तस्वीर...' इस तस्वीर में एक्टर अपनी पत्नी की बाहों में नजर आ रहे हैं। निधि ने अपने पति को कसकर गले लगाया हुआ है। वह इस दौरान ग्रीन साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि ये यश की दूसरी शादी है। एक्टर ने भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह से पहली शादी रचाई थी। अंजना से यश को एक बेटी हुई। हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। तलाक के बाद करीब तीन सालों तक निधि झा को डेट कर रहे एक्टर ने 2 मई, 2022 को एक्ट्रेस संग दूसरी शादी रचाई ली। बता दें, निधि झा की यह पहली शादी है।