Nora Fatehi Death Fact Check: क्या नोरा फतेही की खौफनाक हादसे में हुई मौत? जानिए वायरल वीडियो की असल सच्चाई

Wednesday, Feb 05, 2025-12:35 PM (IST)

बाॅलीवुड तड़का : हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बंजी जंपिंग करते हुए गिरती नजर आ रही है। इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि यह बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही हैं, जिनकी बंजी जंपिंग के दौरान मौत हो गई। हालांकि, यह दावा पूरी तरह से गलत और भ्रामक है।

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स यह वीडियो शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि नोरा फतेही बंजी जंपिंग के दौरान गिरने से मरी गईं। लेकिन जब इस वीडियो की सच्चाई की जांच की गई, तो यह पाया गया कि वीडियो में जो महिला गिरती हुई दिखाई दे रही है, वह नोरा फतेही नहीं हैं। वीडियो में दिख रही महिला पूरी तरह से सुरक्षित रूप से रस्सी से बंधी हुई है, और यह कोई हादसा नहीं है, बल्कि एक सामान्य बंजी जंपिंग एक्टिविटी का वीडियो है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by SUFIYAN KHAN (@mystic.sufiyan)

नोरा फतेही पूरी तरह से सुरक्षित हैं

नोरा फतेही की टीम या उनके किसी करीबी ने इस तरह के किसी भी हादसे की पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा, नोरा खुद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई पोस्ट शेयर की है, जिससे साफ है कि वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं और ठीक हैं।

फर्जी खबरों से बचें

यह पहली बार नहीं है जब किसी सेलिब्रिटी के बारे में ऐसी झूठी खबरें फैलाई गई हैं। इंटरनेट पर इस तरह की अफवाहें बहुत तेजी से फैलती हैं और कई लोग बिना जांचे-परखे इन्हें सच मान लेते हैं। इसलिए किसी भी खबर पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बहुत जरूरी है।

 


Content Editor

Mehak

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News