BB10: जब प्रियंका को याद कर रोने लगे ओम स्वामी, बताया पिछले जन्म की बेटी
Tuesday, Dec 13, 2016-07:31 PM (IST)

मुंबई- बिग बॉस के घर कुछ न कुछ नया आता ही रहता है। इस बार हुआ यूं कि ओम स्वामी प्रियंका जग्गा को याद करते हुए अचानक रोने लगे। उन्होंने प्रियंका को याद करते हुए उन्हें वापस लाने की अपील की। ओम स्वामी बिग बॉस के सामने प्रियंका जग्गा को पहले जन्म की बेटी तक बताने लगे।
ओम स्वामी घरवालों से बॉयकॉट होने के बाद बिग बॉस से बॉयकॉट तोड़ने की मांग करने लगे थे। बिग बॉस ने इम्यूनिटी जीतने के टास्क में हिस्सा लेने के लिए स्वामी की गुजारिश पर उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया। जहां बिग बॉस ने इम्यूनिटी जीतने के लिए ओम स्वामी के सामने विजेता राशी से 10 लाख रुपए घटाने की शर्त रखी।
ओम स्वामी ने कहा कि उन्हें आज तक इतना प्यार किसी से नहीं मिला जितना प्यार प्रियंका से मिला है। इतना कह कर वो प्रियंका के लिए रोने लगे और प्रियंका को वापस लाने की अपील भी की। प्रियंका ये सब सिक्रेट रूम से दख रही थी। मनु पंजाबी की भी कल बिग बॉस में वापसी हो गई। मनु और प्रियंका दोनों अभी सिक्रेट रूम में हैं। जल्द ही वह घर वालो के बीच आने वाले हैं।