सालगिरह पर रिद्धिमा ने शेयर किया 20 साल पुराना वीडियो, बेटी को वेन्यू तक ले जाते ऋषि कपूर की झलक देख भावुक हुए फैंस

Sunday, Jan 25, 2026-02:58 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर आज 25 जनवरी को अपने पति भरत साहनी संग शादी की 20वीं सालगिरह मना रही हैं। इस खास मौके को और भी भावुक बनाते हुए रिद्धिमा कपूर ने अपनी शादी का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस और कपूर परिवार के चाहने वालों की आंखें नम कर दी हैं।

शादी की अनदेखी झलकियां हुईं वायरल

रिद्धिमा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो क्लिप में उनके दिवंगत पिता ऋषि कपूर की झलक दिखाई देती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि वरमाला की रस्म के दौरान ऋषि कपूर अपनी बेटी के साथ मंच पर मौजूद हैं, जबकि वह अपने दामाद भरत साहनी का हाथ थामकर उन्हें वेन्यू तक लेकर आते नजर आते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial)

इसके अलावा, रणबीर कपूर भी वीडियो में दिखाई देते हैं, जो फूलों की चादर थामे हुए अपनी बहन रिद्धिमा का हाथ पकड़कर उन्हें स्टेज तक लेकर जाते हैं। वीडियो में कपूर परिवार के कई अन्य सदस्यों की भी झलक देखने को मिलती है, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया है।

रिद्धिमा का इमोशनल नोट

इस वीडियो के साथ रिद्धिमा कपूर ने कैप्शन में लिखा-'20 साल पहले, मेरे माता-पिता ने मेरा हाथ थामा और अपने प्यार, आशीर्वाद और दुआओं के साथ मुझे एक नई जिंदगी में भेजा। आज मेरे पास जो कुछ भी है, वह उन्हीं की वजह से है। और, भरत तुममें मुझे एक ऐसा पार्टनर मिला, जो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा। मेरा हाथ, मेरा दिल और हमारी जिंदगी एक साथ थामे हुए। हमारी यात्रा को इतना यादगार बनाने और हमारे घर को प्यार से भरने के लिए शुक्रिया। इतने वर्षों बाद भी, हमने जो जिंदगी एक साथ बनाई है, वह आज भी मेरे चेहरे पर वही मुस्कान लाती है। 20 साल का प्यार, तरक्की और साथ। आज भी हर दिन तुम्हें ही चुनती हूं। हमें सालगिरह मुबारक।  
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharat Sahni (@brat.man)

ऋषि कपूर को देख भावुक हुए फैंस

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर यूजर्स भावुक हो गए। खासतौर पर ऋषि कपूर की मौजूदगी ने लोगों को भावनाओं से भर दिया। फैंस ने कमेंट्स में लिखा कि पिता-बेटी का यह रिश्ता बेहद खास था और ऐसे पलों को देखना दिल को छू जाता है।

भरत साहनी का दिल छू लेने वाला पोस्ट

रिद्धिमा के अलावा भरत साहनी ने भी अपनी शादी की सालगिरह पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कुछ लोग कहते हैं कि रिद्धिमा उन्हें 20 सालों से झेल रही हैं, तो कुछ लोग इसका उल्टा मानते हैं।

उन्होंने लिखा- 'कुछ लोग कहते हैं कि यह रिद्धिमा 20 वर्षों से मुझे झेल रही है। कुछ लोग कहेंगे कि इसका उल्टा हुआ है। चाहे जो भी हो, हम दोनों ने मिलकर जितने भी उतार-चढ़ाव देखे हैं, जिंदगी ने हमें जो भी दिया है, उसके लिए हम तालियों के हकदार हैं। हमारी जब शादी हुई, तब हम असल में बच्चे थे। बिना किसी रियल लाइफ स्किल्स के और अनलिमिटेड कॉन्फिडेंस के साथ। वह दिल्ली चली आई, किसी को नहीं जानती थी और उसे मेरी पत्नी के नाम से जाना जाता था। 20 साल बाद, अब मैं कहीं जाता हूं तो लोग कहते हैं, 'ओह... तुम रिद्धिमा के पति हो'। वैसे, यह मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा अपग्रेड है। तुम पर गर्व है रिद्धिमा। हमने जो जिंदगी बनाई है, उसके लिए शुक्रगुजार हूं और हमारी मास्टरपीस समारा के लिए हमेशा शुक्रगुजार हूं। शादी की 20वीं सालगिरह मुबारक हो। अभी भी तुम्हारे लिए पागल हूं'।  
 
कपल के इन पोस्ट्स पर कपूर परिवार और बॉलीवुड से जुड़े कई सितारों ने उन्हें बधाइयां दीं। करीना कपूर खान, मनीष मल्होत्रा, नीतू कपूर समेत कई सेलेब्स ने रिद्धिमा और भरत को उनकी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर शुभकामनाएं दीं।
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News