पति का प्यार, परिवार और दोस्त...बेहद खास थी साजा की गोद भराई, पीच साड़ी और हैवी ज्वेलरी में कुछ यूं सजी पद्मिनी कोल्हापुर की बहू

Saturday, Jan 06, 2024-01:34 PM (IST)

मुंबई: गुजरे जमाने की एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा उर्फ टूटू शर्मा की खुशी इस समय सातवें आसमान पर हैं। हों भी क्यों ना आखिर कपल के बेटे प्रियांक शर्मा और बहू शाज़ा मोरानी माता-पिता जो बनने वाले हैं। ऐसे में होने वाले दादा-दादी ने खास गोद भराई होस्ट की।

PunjabKesari

इस दौरान की झलकियां प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं। साजा की गोदभराई में पद्मिनी की भतीजी और मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर शामिल थीं। गोदभराई की तस्वीरों के जरिए  प्रियांक ने पूरी दुनिया को अपनी और शाजा की 'गुड न्यूज़' बताई।

PunjabKesari

गोदभराई के लिए प्रियांक, शाजा, पद्मिनी कोल्हापुरे और टूटू शर्मा ने पीच कलर को चुना। सभी पीच कलर के आउटफिट में ट्विनिंग किए दिखे। लुक की बात करें तो होने वाली मां साटन साड़ी में खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

उन्होंने  स्टेटमेंट ज्वैलरी, मिनिमल मेकअप से लुक को पूरा किया। तस्वीरों में Mom To Be शाजा के चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा था। वह साड़ी में अपना बड़ा सा बेबी बंप फ्लाॅन्ट करती दिखीं।  फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

बता दें 16 साल से अधिक समय तक डेटिंग करने के बाद प्रियांक और शाज़ा ने फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज की। बाद में मार्च 2021 में कपल मालदीव में ईसाई रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गया।

PunjabKesari

 

PunjabKesari


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News