''आखिरी सांस तक तुम्हें प्यार करता रहूंगा..दिवंगत पत्नी शेफाली के बर्थडे पर पराग त्यागी का इजहार-ए-इश्क, पोस्ट में छलका प्यार
Monday, Dec 15, 2025-03:59 PM (IST)
मुंबई. 'कांटा लगा गर्ल' से रातों रात मशहूर होने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही। 27 जून की रात हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था, जिसकी खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि पूरी फिल्म व टीवी इंडस्ट्री और फैंस को झकझोर कर रख दिया था। शेफाली के जाने से उनके पति पराग त्यागी बुरी तरह टूट गए और अक्सर पत्नी की याद में सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर करते नजर आते हैं। वहीं, आज पराग को शेफाली की बर्थ एनिवर्सरी पर उनकी बेहद कमी खल रही है और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी जिंदगी की सबसे कीमती यादों को लोगों के साथ शेयर किया।

दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला के बर्थडे पर पति पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर एक पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह उनकी मां के साथ नाचती नजर आती हैं। वीडियो के साथ एक्टर ने उन दो महिलाओं का जिक्र किया, जिन्हें वह अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत मानते हैं- अपनी पत्नी और अपनी मां। पराग ने कैप्शन में लिखा- 'लोग कहते हैं कि एक आदमी की सफलता के पीछे एक महिला होती है, लेकिन मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि मेरी जिंदगी में दो महिलाएं हैं- परी और मम्मी। दोस्तो, जरा सोचिए, आज दोनों का जन्मदिन एक ही तारीख को है- 15 दिसंबर। मेरी जिंदगी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं अपनी आखिरी सांस तक और उसके बाद भी तुमसे प्यार करता रहूंगा।'
पत्नी की याद में शेयर किया पराग त्यागी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और यूजर्स भी इस पर भावुक कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

पराग और शेफाली की लवस्टोरी
बता दें, पराग त्यागी और शेफाली जरीवाला की मुलाकात साल 2010 में हुई थी। चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने साथ में डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया, जहां उनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब दिल जीता। फिर 27 जून को शेफाली के अचानक निधन ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। महज 42 साल की उम्र में उनका दुनिया से जाना पराग के लिए हमेशा का एक खालीपन छोड़ गया।
