''शहनाज के सामने सिद्धार्थ ने ली थी अंतिम सांस'' पारस छाबड़ा बोले- ''एक्ट्रेस को देख आती है शुक्ला जी की याद''

Friday, Dec 01, 2023-02:18 PM (IST)

मुंबई: रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' सबसे पसंदीदा सीज़न में से एक था। शो में  सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, आरती सिंह, शहनाज़ गिल, हिंदुस्तानी भाऊ, हिमांशी खुराना, असीम रियाज़ और विशाल आदित्य सिंह शामिल थे। सिद्धार्थ शुक्ला शो के विनर बने थे लेकिन वह लंबे समय तक स्टारडम का आनंद नहीं ले सके।  सिद्धार्थ 2 सितंबर, 2021 को कार्डियक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह गए। उनके आकस्मिक निधन ने हर किसी को सदमा दिया।

PunjabKesari

परिवार, दोस्तों के अलावा सिद्धार्थ के जाने से उनकी खास दोस्त शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई। सिद्धार्थ का यूं चला जाना शहनाज के जीवन में एक खालीपन छोड़ गया।  हालांकि, शहनाज मजबूती से इस दुख के लड़ी और पिछले कुछ महीनों में एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी को फिर से जीना शुरू कर दिया। वहीं अब शो के एक्स कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपने संबंध और शहनाज़ के बारे में अपने विचारों के बारे में विस्तार से बात की।एक इंटरव्यू के दौरान पारस छाबड़ा ने दिवंगत अभिनेता के साथ अपने संबंध और शहनाज़ के बारे में अपने विचारों के बारे में विस्तार से बात की।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि जब सिद्धार्थ ने अंतिम सांस ली उस दौरान शहनाज बिग बाॅस 13 विनर के साथ थीं। पारस ने कहा-"मुझे लगता है, मेरे लिए, शहनाज़ गिल मुझे उनकी याद दिलाती है और मुझे आश्चर्य है कि वह चीजों से कैसे निपटती होगी क्योंकि उसे दूसरों से भी ऐसे कई कमेंट मिलते होंगे और उसे रोजाना सिद्धार्थ शुक्ला की याद आती है।"

PunjabKesari

इसी इंटरव्यू में पारस ने खुलासा किया किशो के बाद अचानक हुए लॉकडाउन के कारण वह सिद्धार्थ के साथ लगातार संपर्क में नहीं थे। इसके अलावा जब उन्हें सिद्धार्थ की असामयिक मृत्यु की दुखद खबर मिली तो वह चंडीगढ़ में थे। पारस तुरंत सिद्धार्थ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई पहुंचे।

PunjabKesari

 

हालाँकि यह बताते हुए कि यह बेहद इमोशनल हो गए। पारस ने कहा  सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज़ सदमे में चली गई थी क्योंकि जब दिवंगत अभिनेता ने अंतिम सांस ली तो वह उसके साथ मौजूद थी। पारस ने कहा-"मुझे बताया गया है कि जब शुक्ला ने अंतिम सांस ली तो शहनाज़ वहाँ मौजूद थीं और मुझे लगता है कि किसी ऐसे व्यक्ति को उस अवस्था में देखना जिसके साथ आप इतनी गहराई से जुड़े हों बहुत मुश्किल होता।"

PunjabKesari

 

शहनाज सिद्धार्थ शुक्ला के काफी करीब थीं. दोनों की पहली मुलाकात बिग बॉस 13 में हुई। दोनों की दोस्ती ने ऐसा रूप लिया कि इनके नाम का हैशटैग तक बन गया था। सिडनाज के नाम से मशहूर इस जोड़ी को एक साथ देखना लोगों को भी खूब पसंद आता। 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News