बाढ़ पीड़ितों की मदद कि लिए ''दानवीर'' बने साउथ स्टार्स, पवन कल्याण ने दान किए 6 करोड़, राम चरण और जूनियर NTR ने दिए 1-1 करोड़

Friday, Sep 06, 2024-12:46 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण वहां के लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कें और रेल पटरियां जलमग्न हो गई हैं और फसलें भी प्रभावित हुई हैं। इस त्रासदी से प्रभावित हुए लोगों की मदद के लिए तेलुगू स्टार्स आगे आए हैं। बीते दिन एक्टर अल्लू अर्जुन ने राहत कार्यों के लिए दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपए दान किए थे। वहीं, अब सुपर स्टार पवन कल्यान, जूनियर NTR और राम चरण जैसे सेलेब्स आगे आए हैं। 


 
साउथ एक्टर पवन कल्याण ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 6 करोड़ रुपए दान किए हैं। उन्होंने दोनों तेलुगु राज्य (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ (कुल 2 करोड़) और आंध्र प्रदेश में 400 पंचायतों को 1 लाख (कुल 4 करोड़) डोनेट किए है।

 

 वहीं जूनियर NTR और राम चरण ने 1 करोड़ रुपए दान कर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। राम चरण ने 1 करोड़ रुपए दान करते हुए कहा, ‘बारिश और बाढ़ के कारण तेलुगु राज्यों के लोगों की मदद करने का यही समय है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि लोग जल्द ही इस स्थिति से बाहर निकलें।’


 

एक्टर चिरंजीवी ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख (कुल 1 करोड़) दान करने का वादा किया है।
 

 

सुपरस्टार प्रभास ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में कुल 2 करोड़ डोनेट करने का वादा किया है।  

 

 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News