भक्ति भी मजाक ..पवन सिंह की फोटो के साथ पत्नी ज्योति ने महाकुंभ में लगाई डुबकी तो एक्टर ने कसा तंज
Monday, Feb 24, 2025-12:22 PM (IST)

मुंबई: भोजपुरी एक्टर और नेता पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ के कारण पिछले कुछ समय से सुर्खियों में रहे हैं। एक बार फिर से पत्नी ज्योति सिंह के कारण वह खबरों में छाए हैं। दरअसल, शनिवार को भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी महाकुंभ में संगम घाट पर स्नान करने पहुंची।
इस दौरान वे अपने पति पवन सिंह फोटो के साथ डूबकी लगाती दिखाई दी जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया है। इस पोस्ट के ठीक एक बाद पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया।
उन्होंने लिखा कि लगता है आज के समय में किसी-किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है। आगे क्या बोलूं, शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा जय श्री राम हालांकि पवन सिंह ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने तंज कसा है।
लगता है आज के समय में किसी किसी के लिए भक्ति भाव भी मजाक बन गया है
— Pawan Singh (@PawanSingh909) February 23, 2025
आगे क्या बोलूँ शायद मेरे मुंह से शोभा नहीं देगा
जय श्री राम pic.twitter.com/qd86UHPpky
बता दें कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है।ज्योति सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की दूसरी पत्नी है। उनकी पहली पत्नी नीलम सिंह थी। दोनों की शादी 2014 में हुई थी। शादी के करीब एक साल बाद नीलम सिंह ने आत्महत्या कर ली। नीलम सिंह की मौत के बाद भी पवन सिंह पर कई गंभीर सवाल उठे थे जिसके बाद 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की लेकिन कुछ सालों के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। ज्योति सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए।