जुड़वां बच्चों के बर्थडे पर प्रीति जिंटा ने बरसाया प्यार, लिखा- ''आशा है तुम बड़े होकर दुनिया को एक बेहतर जगह बनाओगे''

Monday, Nov 13, 2023-03:14 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने साल 2021 में जुड़वां बच्चों जिया और जय का स्वागत किया था। अब एक्ट्रेस के ये दोनों अनमोल रत्न दो साल के हो गए हैं। प्रीति ने अपने बच्चों का दूसरा बर्थडे घर पर सेलिब्रेट किया, जिसकी झलक उन्होंने  सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है। इसके साथ ही उन्होंने एक खास बर्थडे नोट भी लिखा है।

PunjabKesari

 

प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जिया और जय के बर्थडे केक की तस्वीर शेयर की और लिखा-और इस तरह वे 2 साल के हो गए। जन्मदिन मुबारक हो जय और जिया। आशा है कि तुम बड़े होकर इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाओगे। तुम दोनों को बहुत प्यार'।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)

एक्ट्रेस के इस पोस्ट को फैंस और स्टार्स खूब लाइख कर रहे हैं और उनके बच्चों को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।  

 

बता दें, प्रीति जिंटा ने साल 2016 में बिजनेसमैन जीन गुडइनफ संग शादी रचाई थी। शादी के 5 साल बाद कपल ने 2021 में सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों जय और जिया का स्वागत किया। अब इन दिनों इंडस्ट्री से दूर प्रीति अपने पति और बच्चों के साथ हैप्पी लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।  
 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News