शादी के बाद विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने किया नेक काम, तेलंगाना के बच्चों को दी बड़ी सौगात
Tuesday, Mar 03, 2026-03:12 PM (IST)
मुंबई. साउथ कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी के जश्न में डूबे हुए हैं। कपल कभी मंदिरों में जाकर तो कभी जगह-जगह लोगों को मिठाइयां बांटकर अपनी शादी की खुशी सेलिब्रेट कर रहा है। इसी बीच हाल ही में न्यूलीवेड कपल ने एक और बड़ी घोषणा कर सबका दिल खुश कर दिया है। रश्मिका-विजय ने एक जिम्मेदारी निभाते हुए तेलंगाना के बच्चों का भविष्य संवारने का कदम उठाया।

दरअसल, शादी के बंधन में बंधने के बाद रश्मिका पहली बार विजय के पैतृक गांव थुम्मानपेटा तेलंगाना पहुंची, जहां दोनों न केवल धार्मिक अनुष्ठान किए, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी भी निभाई। विजय-रश्मिका ने चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से तेलंगाना के अचम्पेट डिवीजन के 44 सरकारी स्कूलों के लिए एक विशेष स्कॉलरशिप स्कीम की घोषणा की है। यह योजना मुख्य रूप से कक्षा नौंवी और दसवीं के छात्रों के लिए तैयार की गई है।

इस घोषणा का ऐलान करते हुए विजय ने बताया कि उनकी इस पहल का उद्देश्य उन छात्रों की मदद करना है जो वित्तीय तंगहाली के कारण अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो जाते हैं। इस दौरान रश्मिका ने भी पति के इस नेक काम तारीफ की।
कपल की घोषणा के बाद फैंस और यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं और उन्हें नेक दिल इंसान बता रहे हैं।
बता दें, विजय और रश्मिका ने 26 फरवरी को उदयपुर के एक आलीशान रिसॉर्ट में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी के बीच धूमधाम से शादी रचाई थी। शादी के बाद अब ये कपल 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्म इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को ग्रैंड रिसेप्शन देने वाला है।
