रियल में ऐसी दिखती है आंख मारने वाली लड़की प्रिया, इन एक्ट्रैस का भी है बिन मेकअप लुक

Thursday, Feb 15, 2018-12:50 PM (IST)

मुंबई: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की खूब चर्चा हो रही हैं। उसका कारण है कि लड़की आंखों के इशारे से बात कर रही हैं। करीब 25 सैकंड के वीडियो में दिखने वाली लड़की मलयालम एक्ट्रैस प्रिया प्रकाश वारियर है। प्रिया के फेशल एक्सप्रेशन और आंखों का इशारा सोशल मीडिया में इस कदर वायरल हुआ कि वो रातोंरात ही नेशनल क्रश और सेलेब्रिटी बन गईं। वैसे वीडियो में इतनी खूबसूरत दिखने वाली प्रिया को रियल में या बिन मेकअप कैसी दिखती है आइए देखिए।

बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 3 मिलियन (30 लाख) से भी ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। उनकी फिल्म 'ओरू अदार लव' के गाने 'मनिक्या मलरया पूवी' के 25 सेकंड की यह क्लिप 9 फरवरी को इंटरनेट पर वायरल हो गई। उनकी इस क्लिप को महज 24 घंटे में ही 1 मिलियन (10 लाख) से ज्यादा व्यू और 50 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल गए थे। एक नजर अन्य साउथ एक्ट्रैस पर जिन्होंने अपनी अदाओं से दीवाना बनाया है।

 

PunjabKesari

अनुष्का शेट्टी

कई तमिल और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा बन चुकीं अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है।

PunjabKesari

काजल अग्रवाल
- 2011 में आईं अजय देवगन स्टारर सुपरहिट फिल्म 'सिंघम' के जरिए काजल ने लाइमलाइट बटोरी थी।

PunjabKesari

इलियाना डिक्रूज
शुरुआती दिनों में इलियाना ने कई विज्ञापनों में काम किया। उनकी डेब्यू फिल्म 2006 में आई 'देवदासु' है। 

PunjabKesari

श्रिया सरन
 श्रिया सरन ने अपने करियर की शुरुआत तेलुगु फिल्म इष्टम (2001) से की थी। 
 श्रिया के नाम मानम (2014), शिवाजी द बॉस (2007), छत्रपति (2005) जैसी कई सुपरहिट साउथ इंडियन फिल्में हैं।

PunjabKesari

तृषा कृष्णन

4 मई, 1983 को चेन्नई में जन्मीं तृषा 1999 मिस मद्रास रह चुकी हैं। इसी के बाद उन्हें पहली फिल्म 'जोड़ी' में काम करने का मौका मिला।  हालांकि उन्हें बतौर एक्ट्रेस पहचान 2002 में आई फिल्म 'मौनम पेसियाधे' से मिली। इसके बाद उन्होंने सैमी, घिली, वर्षम, थूंगावनम, पौर्नामी और समर जैसी फिल्मों में काम किया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News