कभी नेलपेंट तो कभी लगाई लिपस्टिक... मां प्रियंका की मेकअप आर्टिस्ट बनीं मालती मैरी, खिलौने वाले किचन में भी यूं की कुकिंग
Thursday, Mar 27, 2025-11:59 AM (IST)

लंदन: प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती रहती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ न्यू यॉर्क ट्रिप पर गई हुई थीं।अब एक्ट्रेस ने ट्रिप से कुछ खास और क्यूट मूमेंट्स की तस्वीरें शेयर की हैं।
इन तस्वीरों में प्रियंका अपने परिवार के साथ खास पलों का आनंद लेती नजर आईं, जिससे उनके फैंस बेहद खुश हो गए। इन शेयर की तस्वीरों ने जिसने सबका ध्यान खींचा वह थी मालती मैरी चोपड़ा जोनस। तस्वीरों में नन्हीं मालती मां प्रियंका की मेकअप आर्टिस्ट बनीं दिखीं। एक तस्वीर में वह प्रियंका नाखूनों पर नेल पेंट लगाते हुए दिख रही हैं।
एक अन्य वीडियो में वह अपनी मम्मी के होंठों पर लाल लिपस्टिक लगाती नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने मालती मैरी की एक फोटो शेयर की है जिसमें वे व्हाइट ट्रैक सूट पहने अपने किचन सेट से खेलती दिख रही हैं।
एक और फोटो में मालती को पेंटिंग और ड्रॉइंग करते देखा जा सकता है।इन प्यारे पलों को साझा करते हुए प्रियंका ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "A quick NYC moment।"
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द भारतीय फिल्मों में वापसी के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस एसएस राजामौली के डायरेक्शन वाली फिल्म SSMB29 में नजर आएंगी।फिल्म में उनके साथ महेश बाबू भी होंगे।