प्रियंका चोपड़ा का पारंपरिक अवतार वायरल, दुर्गा पूजा में पल्लू ढक कर लिया आशीर्वाद
Wednesday, Oct 01, 2025-12:44 PM (IST)

बॉलीवुड डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अंतरराष्ट्रीय स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में मुंबई में देखी गईं, जहां उन्होंने पारंपरिक अंदाज में नॉर्थ बॉम्बे सार्बोजनिन दुर्गा पूजा पंडाल में हिस्सा लिया। उनकी इस उपस्थिति ने न सिर्फ वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा बल्कि उनके संस्कारों की भी खूब तारीफ हुई।
माता रानी के चरणों में श्रद्धा से किया आशीर्वाद ग्रहण
दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर प्रियंका ने माता रानी के सामने आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें माथे पर टीका लगाया, जिससे उनकी श्रद्धा और संस्कार झलक रहे थे। उन्होंने आंचल फैला कर प्रसाद ग्रहण किया, जो वहां मौजूद सभी लोगों की निगाहों में एक प्यारा और विनम्र दृश्य था।
प्रियंका की सादगी पर फैंस हुए फिदा
प्रियंका चोपड़ा की सादगी और पारंपरिक पोशाक ने सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी। उन्होंने पारंपरिक एथनिक आउटफिट पहना था, जिसमें मांग में सिंदूर और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा हुआ था। इस पारंपरिक अंदाज ने फैंस और आम दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया। उन्होंने वहां मौजूद तनीषा मुखर्जी को गले लगाया और अयान मुखर्जी से बातचीत की। हालांकि इस मौके पर रानी मुखर्जी और काजोल मौजूद नहीं थीं। प्रियंका ने पपाराजी के साथ फोटो क्लिक करवाई और सभी को हैप्पी नवरात्रि तथा हैप्पी दिवाली की शुभकामनाएं दीं।
कुछ आलोचनाएं भी आईं सामने
जहां एक ओर प्रियंका की इस संस्कारी छवि की खूब प्रशंसा हुई, वहीं कुछ फैंस ने उनके आउटफिट पर टिप्पणियां भी कीं। कुछ ने कहा कि उनका सूट बहुत खास नहीं था। वहीं एक फैंस ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "काश मैं लड़का होती तो आपसे ही शादी करती।"