R Madhavan के हाथ लगी एसएस राजामौली की 1000 करोड़ी फिल्म, महेश बाबू-प्रियंका संग आएंगे नजर

Monday, Jun 09, 2025-03:58 PM (IST)

मुंबई: 'बाहुबली' और RRR जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद अब फैंस को एसएस राजामौली की अगली फिल्म का इंतजार है। वो महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा के साथ एक जंगल एडवेंचर बना रहे हैं। अब खबर आई है कि इसमें 'रहना है तेरे दिल में' एक्टर आर माधवन की एंट्री हो गई है।

PunjabKesari

जी हां, आर माधवन इस 1,000 करोड़ की एपिक मूवी में दमदार रोल निभा सकते हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। ये पहली बार होगा जब राजामौली और माधवन साथ में काम करेंगे।

PunjabKesari

बात करें राजामौली की फिल्म की तो इसके बारे में सबकुछ काफी सीक्रेट रखा जा रहा है। इसमें एक्शन-एडवेंचर होगा। राजामौली ने 2024 में केन्या में एक लोकेशन भी देखा था जहां फिल्म का कुछ हिस्सा फिल्माया जाएगा।

आर माधवन SSMB29 के अलावा 'आप जैसा कोई' प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। इसमें उनके साथ फातिमा सना शेख भी हैं। ये मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 


 


Content Writer

Smita Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News