राहुल देव के पिता का निधन, तस्वीर शेयर कर लिखा इमोशनल मैसेज

Monday, Apr 22, 2019-03:16 PM (IST)

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के पिता को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, राहुल देव के पिता का 91 की उम्र में निधन हो गया है। इस बात की जानकारी राहुल ने अपने इंस्टा पर तस्वीर शेयर कर दी है। हालांकि उनका निधन 5 दिन पहले ही हो गया था। राहुल ने इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- 'पापा आपकी हमेशा याद आएगी। पांच दिन पहले 91 साल की उम्र में वह हम सबको छोड़कर चले गए। शानदार 90 की उम्र में उनके साथ बिताया सबसे यादगार पल। वह एक पुलिस अफसर थे और उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वह एक साधारण और दयालु किस्म के इंसान थे। खुद को धन्य महसूस करता हूं कि मैं उनका बेटा हूं।'

 

PunjabKesari

 

राहुल देव के भाई मुकुल देव ने भी पिता के निधन की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।


Konika

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News