प्लास्टिक सर्जरी के दावों पर रकुल प्रीत सिंह का जवाब- ''बॉडी में बदलाव वर्कआउट और से डाइट से भी हो सकता है''

Tuesday, Dec 16, 2025-04:33 PM (IST)

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेसेस पर अक्सर प्लास्टिक सर्जरी करवाने के आरोप लगते रहते हैं। बेशक, कई एक्ट्रेसेस प्लास्टिक सर्जरी करवाती भी है और खुल कर इस पर बात भी कर चुकी हैं। वहीं, हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह को लेकर भी ऐसा ही दावा किया गया, जिसका उन्होंने चुप रहने के बजाय साफ शब्दों में जवाब दिया।

 

दरअसल, हाल ही में एक शख्स, जो खुद को डॉक्टर और प्लास्टिक सर्जन बता रहे थे, उसने रकुल की कुछ फोटोज़ शेयर करते हुए दावा किया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जरी करवाई है। जैसे ही ये पोस्ट वायरल हुई, तो एक्ट्रेस ने खुद सामने आकर इसका जवाब दिया।

रकुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए साफ कहा- बिना किसी प्रूफ के इस तरह के दावे करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को प्रोफेशनल बताते हैं और फिर भी इस तरह के अनुमान लगाते हैं, उनसे लोगों को सावधान रहना चाहिए।

रकुल ने ये भी कहा कि सिर्फ किसी के चेहरे या शरीर में बदलाव देखकर यह मान लेना कि उसने सर्जरी करवाई है, सही सोच नहीं है। अगर कोई इंसान कॉस्मेटिक प्रोसीजर कराता भी है, तो वह उसकी अपनी चॉइस होती है। लेकिन किसी के बारे में झूठी बातें फैलाना और उसे साइंस के नाम पर सही ठहराने की कोशिश करना ठीक नहीं है।

रकुल ने ये भी साफ किया कि उनके लुक और बॉडी में जो बदलाव दिख रहा है, वह रेगुलर वर्कआउट, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से है। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत करने से भी इंसान में बड़ा बदलाव आ सकता है, इसके लिए हर बार सर्जरी जरूरी नहीं होती।

 
आखिर में रकुल प्रीत ने ये भी कहा कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर बात पर भरोसा न करें, खासकर तब जब कोई बिना सही जानकारी के किसी पर आरोप लगा रहा हो।

वर्कफ्रंट पर रकुल प्रीत सिंह

वर्क फ्रंट की बात करें तो रकुल प्रीत सिंह जल्द ही कई अपकमिंग फिल्मों में नजर आने वाली हैं। आखिरी बार उन्हें 'दे दे प्यार दे 2' में देखा गया था।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News