''धुरंधर 2'' के टीजर पर राम गोपाल वर्मा ने क्यों लिखा RIP? कहा- ''जो भी इसके रास्ते आएगा, उस पर तरस..

Wednesday, Feb 04, 2026-11:55 AM (IST)

मुंबई. रणवीर सिंह की धुरंधर को बाद अब दर्शकों को बस इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। हालांकि, बीते दिन मेकर्स ने फैंस की बेसबरी को देखते हुए इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है और साथ ही फिल्म से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक और टीजर भी जारी कर दिया है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 के टीजर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, इसके साथ फिल्म के लिए भी खास बात लिखी है।
 
राम गोपाल वर्मा ने मंगलवार को रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीजर को लेकर एक्स पर लिखा, 'यह बदला नहीं, बल्कि आदित्य धर फिल्म्स का रैम्पेज (तूफान) है। जो भी इसके रास्ते में आएगा, मुझे उस पर तरस आएगा... R I P.' ।'


 
राम गोपाल वर्मा का ये ट्वीट आते ही वायरल हो गया और यूजर्स भी इस पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'सीधे लिखो... RIP टॉक्सिक।' दूसरे ने कहा, 'रैम्पेज टॉक्सिक को किनारे कर देगा।'  


कब रिलीज हो रही है 'धुरंधर 2'?
बता दें, 'धुरंधर 2' अगले महीने यानी 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, और संजय दत्त जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी रिलीज होगी। 19 मार्च को 'धुरंधर 2' का यश की टॉक्सिक के साथ बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News