दीपिका-रणवीर की ही नहीं, पूरी फैमिली की जान है बेबी दुआ, दादी ने हाथ पर पोती के नाम की मेहंदी लगा जाहिर किया प्यार
Tuesday, Jan 20, 2026-01:35 PM (IST)
मुंबई. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के सबसे मजबूत और लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं। इस कपल ने कुछ समय पहले ही एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। रणवीर और दीपिका ने अपनी लाडो का चेहरा भी दुनिया को दिखा दिया है। दुआ न सिर्फ दीपवीर की जान है, बल्कि वह पूरी फैमिली की धड़कन बन गई है। हाल ही में दादी यानी रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी ने भी अपनी पोती के लिए खास अंदाज में प्यार जाहिर किया है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

दुआ की दादी ने मेहंदी में लिखवाया पोती का नाम
दरअसल, रणवीर सिंह की मां अंजू भवनानी हाल ही में एक शादी समारोह में शामिल हुई थीं। इस मौके पर उन्होंने लाइम ग्रीन रंग का खूबसूरत आउटफिट पहना। मेहंदी सेरेमनी के दौरान उन्होंने अपने हाथों में मेहंदी रचवाई और उसमें अपनी पोती दुआ का नाम लिखवाया। अंजू भवनानी ने अपने हाथ की मेहंदी की तस्वीर शेयर की, जिसमें ‘दुआ’ नाम साफ नजर आ रहा है।

यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दुआ की दादी कितनी कूल हैं,” तो वहीं दूसरे ने कहा, “दुआ की दादी बेस्ट हैं।”

दुआ के जन्म के बाद बदली रणवीर-दीपिका की जिंदगी
बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी का स्वागत किया था। दुआ के आने के बाद से दोनों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। अक्टूबर 2024 में कपल ने पहली बार अपनी बेटी का चेहरा फैंस को दिखाया था और दुआ के साथ कई प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं।
रणवीर सिंह का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इस समय अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। उनकी फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है। वहीं दीपिका पादुकोण भी मदरहुड एंजॉय करने के साथ-साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।
