बेटी के जन्म के बाद बदला रणवीर सिंह का हुलिया, बड़ी दाड़ी और सॉलिड बॉडी में यूं दिखा न्यू पापा का लुक

Friday, Sep 27, 2024-12:22 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर रणवीर सिंह की खुशियां इन दिनों सातवें आसमान पर है, क्योंकि एक्टर शादी के 6 साल बाद पापा बने हैं। 8 सितंबर को दीपिका नअपने पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया। ऐसे में अब ये कपल अपने पेरेंटहुड को जमकर एंजॉय कर रहा है। वहीं, पापा बनने के बाद रणवीर सिंह का हुलिया काफी बदल गया है। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया।


रणवीर सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीरें शेयर करके अपने प्रशंसकों को अपने वर्कआउट सेशन के बाद की झलक दिखाई, जिसमें वो अपनी सॉलिड बॉडी और लंबे बालों को फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं।   फोटो में रणवीर अपनी मसल्स को फ्लेक्स करते हुए पोज देते दिख रहे हैं और उन्होंने ब्लू शॉर्ट्स और जिम ग्लव्स के साथ व्हाइट वेस्ट पहन रखी है। उन्होंने लंबी दाढ़ी रखी हुई है। रणवीर बीस्ट मोड में दिख रहे हैं।

PunjabKesari


पापा बनने के बाद रणवीर का ऐसा अवतार देखकर उनके फैंस काफी हैरान है और कई फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद भी आ रहा है और वे कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 


दरअसल, रणवीर सिंह का ये लुक उनकी अपकमिंग फिल्म डॉन के लिए है, जिसके लिए वो खुद तैयार कर रहे हैं। फरहान अख्तर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी।


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News