बेटी के जन्म के हफ्ते भर बाद दीपिका को अस्पताल से मिली छुट्टी, पत्नी और नन्ही परी को गाड़ी से घर लाए रणवीर सिंह

Sunday, Sep 15, 2024-01:23 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 8 सितंबर को पेरेंट्स बने हैं। एक्ट्रेस ने मुंबई के एच एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जहां अब तक उन्हें कई सेलिब्रिटीज मिलने पहुंचे और नन्ही परी को आशीर्वाद दिया। वहीं, अब बेटी के जन्म के हफ्ते भर बाद दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रणवीर अपनी गृह लक्ष्मी और लक्ष्मी बिटिया को हॉस्पिटल से घर ले आए हैं।
 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

 


हालांकि, अस्पताल से डिस्चार्ज होते वक्त दीपिका-रणवीर की तस्वीरें सामने नहीं आई, लेकिन उनकी गाड़ियों के काफले का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी नन्हीं परी को घर लाए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीपिका-रणवीर की गाड़ी के आगे-पीछे कई गाड़िया नजर आ रही हैं। 

 


बता दें, हाल ही में अस्पताल में दीपिका और उनकी बेटी से मिलने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी, उनके बहू-बेटे और सुपरस्टार शाहरुख खान पहुंचे थे। 


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News