Urvashi Rautela के हाथ में लगी चोट, एक्टर Mohanlal की हालत में सुधार..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Wednesday, Aug 21, 2024-07:05 PM (IST)

बॉलीवुड तड़का टीम. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज एक्टर को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।  वायरल रेस्पिरेट्री इनफेक्शन के चलते एक्टर के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर सुन उनके फैंस काफी परेशान नजर आए थे, लेकिन अब एक्टर की हालत में काफी सुधार है। वहीं, एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला  बुरी तरह चोटिल हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से उनके लिए दुआ करने की भी सिफारिश की है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें..


 

Health Update: एक्टर Mohanlal की हालत में सुधार 
 

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर दिग्गज एक्टर को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती किया गया था।  वायरल रेस्पिरेट्री इनफेक्शन के चलते एक्टर के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर सुन उनके फैंस काफी परेशान नजर आए थे। वहीं, अब हाल ही में मोहनलाल को लेकर नई हेल्थ अपडेट आई है, जिसके बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है।

 

देर रात ससुरालवालों संग डिनर डेट पर निकलीं प्रेग्नेंट Deepika Padukone 

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही पति रणवीर सिंह के पहले बच्चे को जन्म देंगी। इससे पहले वो अपनी फैमिली संग जमकर आउटिंग करती नजर आ रही हैं। इसी बीच बीती रात दीपिका को सास-ससुर और ननद के साथ डिनर डेट पर देखा गया, जहां वह लोगों का खूब अटेंशन खींचती नजर आईं। अब एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जिसे इतने अरमानों से खरीदा था, अब वही घर बेच रहीं Sonakshi Sinha, फैंस बोले- ऐसा क्या हो गया?
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी के बाद अक्सर चर्चा में रहती हैं।  एक्ट्रेस ने इसी साल 23 जून को अपने बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की थी। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि सोनाक्षी ने जिस बंगले में शादी रचाई थी, उसे अब वह बेचना चाहती हैं। यह खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस कि मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि वो अपने आलीशान बंगले को क्यों बेचना चाहती हैं।


 
नरेशी मीना बनीं KBC 16 में एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी, ब्रेन ट्यूमर की है मरीज

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। अब तक कई लोग यह शो जीतकर करोड़पति बन चुके हैं। अब हाल ही में केबीसी के सीजन 16 में एक करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाली पहली प्रतियोगी नरेशी मीना बन गई हैं।

 

फैटी लीवर के कारण पड़ा दिल का दौरा, कई अस्पतालों में भटके..ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहसिन खान का शॉकिंग खुलासा
टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में कार्तिक की भूमिका निभाकर घर-घर मशहूर हुए मोहसिन खान ने हाल ही में एक चौकाने वाला खुलासा  किया है।  32 वर्षीय एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें फैटी लीवर की समस्या थी, जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वे लगभग एक साल तक बीमार रहे।

 

बदलापुर में मासूम बच्चियों संग रेप केस पर आग बबूला हुए रितेश देशमुख, कहा-राक्षस को कठोर सजा दी जानी चाहिए
 कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना पर अभी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है कि एक और दुष्कर्म की घटना ने लोगों का खून खौला दिया है। महाराष्ट्र के बदलापुर में दो 4 साल की मासूम बच्चियों के साथ स्कूल में यौन शोषण की घटना सामने आई है, जिसके खिलाफ हर कोई आग बबूला हो रहा है और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

 

20 वर्षीय दिवंगत बेटी मिहिका की यादों में खोईं दिव्या सेठ, फोटो शेयर कर लिखा- मुझे लाइफ में कोई भी तुझ जैसा प्यार नहीं कर सकता

बॉलीवुड तड़का टीम. दिल धड़कने दो एक्ट्रेस दिव्या सेठ की 20 वर्षीय बेटी मिहिका शाह 5 अगस्त को इस दुनिया से चल बसी थीं। जवान बेटी को खोने से दिव्या को बड़ा झटका लगा था और वो अब तक भी इस गम से नहीं उबर पाई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी दिवंगत बेटी की एक तस्वीर शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसे पढ़कर हर कोई भावुक हो रहा है।

 

घरवाली और साली संग घूमने निकले एक्टर विक्की कौशल, कैजुअल लुक में दिखीं कैटरीना और इसाबेल कैफ
 
एक्टर विक्की कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म छावा को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है जिसे बहुत काफी किया जा रहा है। इसी बीच एक्टर अपनी पत्नी कैटरीना और उनकी बहन इसाबेल कैफ के साथ जोया अख्तर से मिलने पहुंचे, जहां वे मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। अब साल और घरवाली संग एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

Urvashi Rautela के हाथ में लगी चोट, खून से सना हाथ देख चिंतित हुए फैंस
 

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस खबरों में आ गई हैं। हाल ही में उर्वशी बुरी तरह चोटिल हो गई हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस को दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से उनके लिए दुआ करने की भी सिफारिश की है।

 
National Lata Mangeshkar Award से नवाजे जाएंगे संगीतकार Uttam Singh और KS Chithra, दो लाख रुपये है पुरस्कार राशि
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रसिद्ध संगीतकार उत्तम सिंह और पार्श्व गायिका के. एस. चित्रा को राष्ट्रीय लता मंगेशकर पुरस्कार के लिए चुना है। मंगलवार को एक अधिकारी द्वारा की गई घोषणा के अनुसार, यह पुरस्कार 28 सितंबर को एक विशेष समारोह में प्रदान किए जाएंगे। हर साल, राज्य संस्कृति विभाग इस पुरस्कार को महान गायिका लता मंगेशकर की जयंती पर सम्मानित किया जाता है 

Best Actor का अवार्ड जीतने के बाद Rishab Shetty ने बॉलीवुड फिल्मों पर किया कमेंट तो भड़के लोग 
: 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' को बड़ी उपलब्धियाँ मिली हैं। इस फिल्म के एक्टर ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है, और फिल्म ने बेस्ट फिल्म का पुरस्कार भी जीता है। जहां फैंस उनकी सराहना कर रहे हैं, वहीं अब वे अपने एक विवादित बयान के कारण आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं। हाल ही में ऋषभ शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे कन्नड़ में बोलते नजर आ रहे हैं, बॉलीवुड फिल्में, ग्लोबल प्लैटफॉर्म पर भारत का नाम खराब कर रही हैं। भारत की छवि को खराब करती हैं


Content Writer

suman prajapati

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News